देश के 30 जिले Red Zone में…इनको Lockdown 4.0 में किसी तरह की छूट नहीं

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि लॉकडाउन 4 पूरी तरह से नया होगा. इसमें कई तरह के बदलाव और छूट दिए जाएंगे। इस बीच ऐसे जिलों की लिस्ट सामने आई है जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं. इन जिलों को लॉकडाउन 4 में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी.

1
462

नई दिल्ली।  कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में जारी लॉकडाउन के तीसरे चरण की मियाद आज 17 मई को खत्म हो रही है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आज किसी भी वक्त लॉकडाउन 4.0 की घोषणा हो सकती है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लॉकडाउन बढ़ाने का संकेत दे चुके हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि लॉकडाउन 4 पूरी तरह से नया होगा. इसमें कई तरह के बदलाव और छूट दिए जाएंगे।

इस बीच ऐसे जिलों की लिस्ट सामने आई है जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं. इन जिलों को लॉकडाउन 4 में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी. इन तीस जिलों में कोरोना के कुल मरीजों की 80 फीसदी संख्या है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र पर बरपाया है. इस महामारी ने आर्थिक राजधानी मुंबई और आईटी हब पुणे को बुरी तरह से प्रभावित किया है। 

इसके अलावा ग्रेटर चेन्नई, अहमदाबाद, थाने, दिल्ली, इंदौर, कोलकाता, जयपुर, नाशिक, जोधपुर, आगरा, तिरुवल्लुवर, औरंगाबाद, कुड्डालोर, ग्रेटर हैदराबाद, सूरत, चेंगलपट्टू, अरियालुर, हावड़ा, कुर्नूल, भोपाल, अमृतसर, विल्लुपुरम, वडोदरा, उदयपुर, पालघर, बरहमपुर, सोलापुर और मेरठ में कोरोना के सबसे ज्याजा केसेज सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने इन 30 इलाकों के म्युनिसिपल कमिश्नर, DM से चर्चा की है.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here