नई दिल्ली| भारत और अमेरिका के बीच 145 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोंपो के खरीद के लिए समझौता तय माना जा रहा है| सूत्रों की मानें तो अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटगन ने इस संबंध में स्वीकृति पत्र भारतीय डिफेंस मिनिस्ट्री को भेज दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सौदा 5,000 करोड़ का हो सकता है| यदि बात करें भारत में तोपों की खरीद की तो 1980 के दशक में बोफोर्स घोटाले के सामने आने के बाद से तोपों की खरीद के लिए यह पहला सौदा होगा।
रक्षा मंत्रालय ने एम 777 तोपों की खरीद के लिए फाइल को स्वीकृति दे दी है। अब इस फाइल को वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा और फिर इसे संस्तुति के लिए सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति के समक्ष रखा जाएगा| सूत्रों ने बताया कि कुछ बदलावों के लिए भी स्वीकृति दी गई है।
इन तोपों को खरीदने के लिए भारत ने अमेरिकी सरकार को आग्रह पत्र भेजा था, तोपों को चीन की सीमा से जुड़ें हुए अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के क्षेत्रों में तैनात किया जाना है।