लखनऊ: यूपी चुनाव में घमासान की स्थिति तेज हो गई है और सभी पार्टियों ने उम्मीदवारों को टिकट देना भी शुरू कर दिया है, जहां सभी पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है|
वहीँ इसके साथ ही बीजेपी ने रविवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें उन्होंने लखनऊ कैंट से कांग्रेस छोड़कर आईं रीता बहुगुणा को टिकट दिया है, इस सीट पर सबकी नजरें हो सकती हैं, क्योंकि यहां रीता का मुकाबला सीधे-सीधे मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव से होगा| अपर्णा यादव के भी लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ने के आसार है, हालांकि अखिलेश यादव ने अभी तक उनके नाम पर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन मुलायम पहले ही उनके नाम का ऐलान कर चुके हैं, ऐसे में पूरी संभावना है कि लखनऊ कैंट से अपर्णा को टिकट मिल जाए|






































