घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, लखनऊ में कीमत 979.50

6 जून की आधी रात से घरेलू गैस सिलेंडर (एलपीजी) महंगा हो गया है, 14.2 किलो गैस सिलेंडर पर ₹29 की बढ़ोतरी की गई है। 

0
35
Delivery Boy carrying gas cylinders by bicycle.
Delivery Boy गैस सिलेंडर के साथ

लखनऊ /नई दिल्ली। देशभर में घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। 7 जून 2026 से 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹29 तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में गैस के सिलेंडर की कीमत ₹913 से बढ़कर ₹942 हो गई है। वहीं मुंबई में सिलेंडर अब ₹941.50 में मिलेगा, जो पहले ₹912.50 था। कोलकाता में इसकी कीमत लगभग ₹968 और चेन्नई में करीब ₹957.50 पहुंच गई है। वहीं लखनऊ में घरेलू LPG (14.2 किलो) सिलेंडर की कीमत  ₹979.50 है। यह ₹29 की बढ़ोतरी के बाद है पिछले महीने इसकी कीमत ₹950.50 थी। 

People are queing to get Domestic LPG
घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग

तेल विपणन कंपनियों के अनुसार LPG कीमतों की समीक्षा हर महीने की जाती है और यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल एवं एलपीजी की कीमतों पर निर्भर करती है। HP Gas ने बताया कि हाल के दिनों में वैश्विक ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण घरेलू गैस की कीमतों में यह वृद्धि की गई है। हालांकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत जारी रहेगी। सब्सिडी प्राप्त उपभोक्ताओं को सिलेंडर की प्रभावी कीमत काफी कम चुकानी पड़ती है। उदाहरण के तौर पर दिल्ली में उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए सब्सिडी के बाद घरेलू सिलेंडर की कीमत लगभग ₹642 के आसपास बताई जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का असर सीधे घरेलू बजट पर पड़ेगा, खासकर मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों का बजट गडबड़ा सकता है । हालांकि कुछ कंपनियां घरेलू आटा चक्की और घरेलू Speller के जरिये कम बजट में विश्वसनीय प्रोडक्ट का दावा कर रही है। दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में भी पिछले महीनों में कई बार बदलाव देखा गया है। उपभोक्ता अपने शहर में LPG सिलेंडर की ताजा कीमतें संबंधित तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

LEAVE A REPLY