पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
(राजभवन सूचना परिसर)
—–
राज्यपाल ने देश की राष्ट्रपति को सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त होने पर दी बधाई
———
लखनऊः 06 जून, 2023
प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘‘ग्रांड ऑर्डर ऑफ दे चेन ऑफ यलो स्टार‘‘ से विभूषित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी है।
अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है और भारत और सूरीनाम के सशक्त पारस्परिक सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा है कि भारत की राष्ट्रपति को दिया गया यह सम्मान सूरीनाम के निवासियों और वहाँ की गवर्नमेंट का भारत के प्रति अपने सम्बन्धों, प्रेम और विश्वास का परिचायक है। यह उपलब्धि आगे भी हमारे देशों में आपसी सम्बन्धों को मधुरता प्रदान करने में सहायक होगी।
————-
डॉ0 सीमा गुप्ता,
सूचना अधिकारी, राजभवन
सम्पर्क सूत्र 8318116361