लखनऊ / आजमगढ़ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सपा नेता और विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात की।
आजमगढ़ जेल में मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं विधायक रमाकांत यादव, पूर्व सांसद से मिलने आया था।उन्हें बहुत पुराने मामले में जो कि 20 साल से ज्यादा का समय हो चुका है इतने पुराने मामले में जानबूझकर सरकार के इशारे पर उन्हें जेल भेजा गया।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के इशारे पर विधायक रमाकांत यादव पर लगातार झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं।






































