डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि के जानकीपुरम स्थित नए परिसर में गुरुवार को विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में 68 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया| इस अवसर पर विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने ध्वजारोहण किया| कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने कहा कि गणतंत्र के मायने यह है कि सभी अपनी बात स्वतंत्रता के साथ किसी भी मंच से रख सकते हैं| विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में हम निवास करते है यह गौरवपूर्ण है| गत वर्ष में विवि परिवार ने जो गणतंत्र दिवस पर प्रण किये थे वो मूर्त रूप ले चुके हैं इस सम्बन्ध में विवि का अपना भवन हो या विनियमितीकरण| मेरा प्रयास रहेगा कि विनियमितीकरण के उपरांत बचे हुए कर्मचारियों के हित में कार्य किया जाए, जिससे कर्मचारियों का मनोबल ऊँचा रहे और वे विवि के विकास में सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करते रहें| क्योंकि मेरा मानना है कि मेहनत का उपहार मिले तभी संतुष्टि मिलती है| संतुष्टि ही सकारात्मक ऊर्जा की प्रेरक है| इस दौरान विवि के कुलसचिव पवन कुमार गंगवार ने कहा कि गणतंत्रता दिवस लोकतंत्र का परिचायक है और स्वतंत्रता का मूर्तरूप है| उन्होंने कहा विवि प्रशासन ने पिछले एक वर्ष में सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्य किया है कर्मचारियों का विनियमितीकरण इसका प्रमाण है| विवि के वित्त अधिकारी भानु प्रकाश ने कहा तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र विवि नित नए आयाम स्थापित कर रहा है| विवि के कार्यों में तकनीक के प्रयोग से विवि की कार्यप्रणाली में सुधर हुआ है| समारोह के दौरान विवि के प्रतिकुलपति प्रो. वीके सिंह, पूर्व डीन फैकल्टी प्रो. केवी नायक, प्रो. मनीष गौड़, समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे| कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र दीक्षित ने किया| समारोह विधिवत संपन्न हो गया|
Latest Updates
कॉकरोच जनता पार्टी: नया आंदोलन या राजनीतिक प्रयोग?
लखनऊ /नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश के एक कथित टिप्पणी से सोशल मीडिया पर उभरी कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली के जंतर-मंतर पर...
Vaibhav in Team India, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड!
लखनऊ। भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत होती दिख रही है। बिहार के समस्तीपुर से आने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav...
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, लखनऊ में कीमत 979.50
लखनऊ /नई दिल्ली। देशभर में घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। 7 जून 2026 से 14.2 किलो वाले...


































Can you tell us more about this? I’d want to find out
more details. http://lighttowerproductions.com/component/k2/itemlist/user/670040
Wikipedia allows people to modify without
an account, yet it does not permit individuals to mask their IP addresses and also obstructs
Tor users– except in diplomatic immunities– sso it is still possible
to piece together an editor’s identity or area
by looking at the things they’ve added. http://charlesfilterproj1.com/