रेप , हत्या और लूट एक पति-पत्नी की करतूत

0
560

                                           ब्यूरो- न्यूज़ डेस्टिनी ऑफ नेशन (News DON)

बरेली में एक नव विवाहिता महिला के साथ पहले रेप हुआ फिर मर्डर और उसके बाद लूट |इस रेप ,मर्डर और लूट को अंजाम देने में पत्नी ने पति का पूरा साथ दिया |बरेली में नव  विवाहिता की हत्या कर अर्धनग्न हालात में  शव खेत में फेंके जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है|पुलिस ने महिला के साथ बलात्कार करने वाले पड़ोसी और  हत्या में शामिल रही पत्नी सहित दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है | मामला भमोरा थाना क्षेत्र के सिरोही गांव का है| सुनीता की 11 महीने पहले शादी हुई थी और होली पर वो अपने मायके आई हुई थी |सुनीता का शव बीते 16 मार्च को गांव के किनारे खेत में अर्धनग्न हालत में मिला था |जानकारी करने पर पता चला की मृतक सुनीता एक दिन पहले दोपहर में पड़ोसी नन्हे लाल के घर टीवी देखने गई थी|तभी से वह लापता थी| इस बीच नन्हे लाल और उसकी पत्नी निशा भी घर में ताला डालकर गांव से फरार हो गए | सुनीता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और दोनों को उनके रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार कर लिया | पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि सुनीता उनके घर में टीवी देखकर जा रही थी तभी रास्ते में नन्हे ने उसे दबोच लिया और बलात्कार किया | दुष्कर्म की शिकायत करने संगीता नन्हे की पत्नी के पास पहुंची |लेकिन दोनों पति-पत्नी ने बदनामी के डर से सुनीता का गला दबाकर हत्या कर दी | जोगेन्द्र कुमार एसएसपी , बरेली ने बताया कि घटना  के समय सुनीता सोने के कुंडल और मंगलसूत्र भी पहने थी जिसे निकाल कर दोनों ने सुनीता का शव अर्धनग्न हालत में गांव के बाहर खेत में फेंक दिया| पुलिस ने आरोपी दंपत्ति से मृतका से लुटे गए जेवर बरामद कर लिए हैं  और दोनों को जेल भेज दिया गया  है |

LEAVE A REPLY