नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार एक बार फिर नमो की माला जप रहे हैं, उन्होंने मोदी से जल्द ही बेनामी की संपत्ति पर कार्यवाही करने को कहा है| नितीश ने बताया कि नोटबंदी की वजह से शराब की बिक्री पर भी असर पड़ा है और कहा कि कालेधन के खिलाफ इस लड़ाई से शराब की तस्करी में लगे लोगों पर भी सीधा असर पड़ेगा। आप को बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने ही केंद्र सरकार द्वारा काला या अघोषित धन पर कार्रवाई करने के लिए और 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों पर लगाई पर पाबंदी के फैसले से पहले बीजेपी के द्वारा राज्य में पार्टी कार्यालयों के लिए कई जमीनें खरीदने का आरोप लगाया था| वहीं बीजेपी ने कांग्रेस और जेडीयू के आरोपों को ‘बकवास’ बताया था। आरोपों पर सफाई देते हुए केंद्र में सत्ताधारी पार्टी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले साल फैसला किया था कि हर जिले में संगठन का कार्यालय हो और उसी फैसले के तहत जमीनें खरीदी गईं।
Latest Updates
कॉकरोच जनता पार्टी: नया आंदोलन या राजनीतिक प्रयोग?
लखनऊ /नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश के एक कथित टिप्पणी से सोशल मीडिया पर उभरी कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली के जंतर-मंतर पर...
Vaibhav in Team India, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड!
लखनऊ। भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत होती दिख रही है। बिहार के समस्तीपुर से आने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav...
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, लखनऊ में कीमत 979.50
लखनऊ /नई दिल्ली। देशभर में घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। 7 जून 2026 से 14.2 किलो वाले...
































