कांग्रेस के बड़े नेता एन डी तिवारी थाम सकते हैं, भाजपा का दामन

0
739

देहरादून: राजनीति में क्या कब हो जाये कुछ भी कहा नहीं जा सकता| भाजपा पार्टी में अटकलें तेज होती नजर आ रही है कि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में गिने जाने वाले एन डी तिवारी ने अब अपना रुख भाजपा की ओर कर लिया है| बताया जा रहा है कि एनडी और उनके बेटे रोहित शेखर भाजपा में शामिल कराने की कोशिश और तेज हो गई है। तिवारी भी इसके लिए सहमत हैं मामला रोहित शेखर की सीट को लेकर फंसा हुआ है। पूरी संभावना है कि इसी सप्ताह यह निर्णय हो सकता है। वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी ने स्वीकार किया है कि इस दिशा में वार्ता हुई है और तिवारी भाजपा में शामिल हो सकते हैं| यह भी बात सामने आ रही है कि तिवारी रोहित के लिए लालाकुआं सीट से टिकट चाहते हैं। जबकि इसके लिए पूर्व में भाजपा के राज्य स्तरीय नेता राजी हो गए थे। फिलहाल रोहित ने क्षेत्र में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी। हलाकि इस बात को लेकर भाजपा नेतृत्व ने रोहित को हल्‍द्वानी सीट के लिए भी कहा लेकिन तिवारी परिवार इस बात से सहमत नहीं दिखा|

LEAVE A REPLY