उ0प्र0 परिवहन निगम अन्य राज्यों को भी तकनीकी सहयोग प्रदान करने को तैयार

0
923

                                                    शिव कृपाल मिश्र 

लखनऊ – देश में विभिन्न राज्यों के अधीन संचालित परिवहन निगमों के कार्य-कलापों की मार्गदर्शी एवं नियंत्रक संस्था ए0एस0आर0टी0यू0 द्वारा वर्ष,2015-16 में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को रू0 9.74 करोड़ का लाभ अर्जित करने के लिए पुरस्कृत किया गया। नई दिल्ली में आयोजित एस0आर0टी0यू0 की 61वीं वार्षिक कानफ्रेन्स और राष्ट्रीय गोष्ठी में उ0प्र0परिवहन निगम के लिए गौरव पुरस्कार के रूप में प्रबन्ध निदेशक के0 रविन्द्र नायक, ने ट्राफी एवं एक लाख रुपये की राशि सचिव भूतल एवं परिवहन मंत्रालय भारत सरकार  संजय मित्रा, के कर कमलों से प्राप्त किया गया। इस अवसर पर भाव विभोर प्रबन्ध निदेशक श्री नायक ने इस उपलब्धि के लिए निगम कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सीधा श्रेय दिया। उल्लेखनीय है कि इस सुअवसर पर उ0प्र0 परिवहन निगम द्वारा प्रारम्भ की गयी वन इण्डिया आधारित 149 पूछताछ सेवा माड्यूल, यात्रियों को कैश लेस यात्रा विकल्प देने व सूचना तकनीकी के अनवरत प्रयोग से की गयी उन्नति को प्रतिभागियों द्वारा मंच पर सराहा गया। गोष्ठी में इस विषयक भी विशेष सराहना की गयी कि उ0प्र0 परिवहन निगम अपनी व्यवस्थाओं को उन्नत करने के साथ-साथ जम्मू कश्मीर , हिमांचल ,आन्ध्रा प्रदेश, असम आदि राज्यों को भी तकनीकी सहयोग प्रदान करने को तैयार है। इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक श्री नायक के सहयोगार्थ उ0प्र0 परिवहन निगम के अधिकारी  विनीत सेठ, के0एस0एन0मूर्ति एवं सुश्री शुचि कालरा भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY