आज धुर्वा में एक महारैली का आयोजन किया जिसमे सरकार गिरव झारखण्ड बचाव…….

0
388

झारखण्ड:- सीएनटी एसपीटी एक्ट, स्थानीयता और उद्योगपतियों को जमीन देने को लेकर आदिवासी समाज लगातार सरकार की नीतियों का विरोध कर रही है जिसे लेकर शुक्रवार को धुर्वा में एक महारैली का आयोजन कर सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम दिया गया।

हज़ारो की संख्या में जमा हुए आइसा के बैनर तले आदिवासी समाज के लोगो ने मुखर होकर सरकार के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करते हुए वर्तमान प्रदेश सरकार को आदिवासी विरोधी बताया। वही मौके पर मौजूद आदिवासी नेता सालखन मुर्मू ने 1 महीने के अंदर आदिवासी जन अदालत लगाकर दोषियों को सजा सुनाने की बात करते हुए 3 महीनो के भीतर सरकार गिराने की भी बात कह राजनितिक माहौल गर्मा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here