नीरज बोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के स्वच्छता मिषन को जन-जन तक लेजाना ही हमारा लक्ष्य है।

0
551

लखनऊ, 7 अप्रैल। भाजपा के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड के अतंर्गत नयापुरवा और  प्रियदर्षनी कालोनी में शुक्रवार को भाजपा विधायक डा. नीरज बोरा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेष दिया। इस अवसर पर डा0 नीरज बोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छता मिषन को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है।

सुनील सिंह, अवधेष कौषल, सतीष वर्मा, अवधेष कुमार, विभव सिंह, रीता सिंह, रुपाली अग्रवाल, पुत्तन अली, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, अनिल गुप्ता आदि इस अवसर पर मुख्य रुप से मौजूद रहे।वहीं प्रियदर्षनी कालोनी स्थित विधानसभा कार्यालय के सभागार में फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड के भाजपा पदाधिकारियों द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर मल्यार्पण कर संगोष्ठी की शुरुआत की गई। इस अवसर पर भाजपा के 37 वर्षीय राजनैतिक सफर पर विस्तार से प्रकाष डाला गया तथा उन तमाम कार्यकर्ताओं को नमन किया गया जिनके संघर्षों के बल पर भाजपा आज इस मुकाम पर पहुंची है। संगोष्ठी में मुख्यवक्ता के रुप विनोद बाजपेयी ने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि आज भाजपा जिस मुकाम पर खड़ी है उसको आगे बढ़ायें। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेष में योगी की सरकार है। प्रदेष और केन्द्र की सरकारें सबका साथ-सबका विकास में यकीन रखती है। आगे आने वाला समय विकास का होगा। तरक्की का होगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राघव राम तिवारी, प्रमोद चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष राम शरण सिंह, महामंत्री रुद्र नरायण सिंह, अंकुष बाजपेयी, ओम प्रकाष शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष लवकेष सिंह, लवकुष त्रिवेदी, कुमकुम राजपूत, नगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, प्रार्षद प्रतिनिधि मुन्ना रावत, सतीष वर्मा, षिव कुमार द्विवेदी, नीरज मिश्रा, मान सिंह यादव, अषोक कुमार द्विवेदी आदि लोग मुख्यरुप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here