सर्व समाज व्यापार मंडल की पहल… स्वच्छ रहेंगी तब तो स्वस्थ रहेंगी महिलाएं

आपको बता दें कि 1975 से लगातार प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है। विश्व महिला दिवस 2022 की थीम" जेंडर इक्वलिटी फॉर ए सेल्स टीम बिल टुमारो" यानी एक स्थाई कल के लिए आज लेगिंक समानता है" लैंगिक समानता का अर्थ समाज में महिला तथा पुरुष के समान अधिकार, दायित्व तथा रोजगार है।

0
605

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश सर्व समाज व्यापार मंडल ने स्वच्छता की शपथ एवं स्वच्छता किट का वितरण सोमवार को लखनऊ के निशातगंज में किया गया। कार्यक्रम में पल्लवी सिंह , विभा चोपड़ा और महमूद उर रहमान पम्मू उपस्थित थे। स्वच्छता की शपथ के साथ महिलाओं को स्वच्छता किट दिया गया किट में महिला स्वास्थ्य से संबंधित चीजें दी गई बीमारीयों से बचाव के लिए उनको साफ सफाई रखने की ताक़ीद की गई।

कार्यक्रम में पल्लवी सिंह ने कहा महिलाओं को स्वयं के साथ साथ अपने आसपास भी सफाई रखनी चाहिए और  ताकि कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचा जा सके। हमें  आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखना है जिससे कि गंदगी से बीमारियां ना फैलें ।विभा चोपड़ा ने महिलाओं से कहा महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाना है, महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कराना है, पिछड़ी महिलाओं को समाज के प्रथम पायदान पर लाना और उनके हक के लिए आवाज़ को बुलंद रखना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महमूद उर रहमान ने कहा देश के विकास के लिए लेगिंक समानता सबसे आवश्यक है, इससे समाज में भेदभाव को खत्म किया जा सकता है, उन्होंने महिला दिवस को लेकर एक घटना का जिक्र किया उन्होंने बताया कि साल 1917 में पहले विश्व युद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने एकजुट होकर ब्रेड एंड पीस यानी खाना और शांति की मांग की थी। महिलाओं की बुलंद आवाज़ की वजह से वहां के सम्राट निकोलस को पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था और सरकार ने महिलाओं को मतदान का अधिकार दे दिया। इस दिन से प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है।

आपको बता दें कि 1975 से लगातार प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है। विश्व महिला दिवस 2022 की थीम” जेंडर इक्वलिटी फॉर ए सेल्स टीम बिल टुमारो” यानी एक स्थाई कल के लिए आज लेगिंक समानता है” लैंगिक समानता का अर्थ समाज में महिला तथा पुरुष के समान अधिकार, दायित्व तथा रोजगार है।

LEAVE A REPLY