प्रियंका का परोपकार : बच्ची को तड़पते देखा तो अपनी गाड़ी रुकवाई खुद मरहम लगाया अपना नंबर दिया और फिर घर भिजवाया

ख्वाजा मुईनुददीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स प्रिंस यादव और विकास टम्टा ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में रिकार्ड कर के हमारे आफिस भेजा है।

0
493

लखनऊ / दिल्ली /आगरा। आमतौर पर नेताओं के बारे में यही धारणा है कि नेता सिर्फ चुनावी जीत हार की फिक्र में लगे रहते हैं उन्हें सामाजिक सरोकारों से बहुत लेना देना नहीं होता लेकिन इस धारणा के उलट एक सुखद तस्वीर सामने आई है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गॉधी ने आगरा जाते समय लखनऊ के 1090 चौराहे पर एक बच्ची को एक्सीडेंट से तड़पते देख कर अपनी गाड़ी रुकवाई और फ्लीट से फर्स्ट एड मंगवा के बच्ची की मरहम पट्टी की और अपना नंबर दे कर घर भिजवाया ।

आपको बता दें कि ख्वाजा मुईनुददीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स प्रिंस यादव और विकास टम्टा ने सिटीजन जर्नलिज्म का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में रिकार्ड कर के हमारे दफ्तर भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here