Home Blog Page 213

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है : अल्जीरिया

पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को लगातार समर्थन देने के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में बढ़ रहे तनाव के बीच अल्जीरिया ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और आतंकवाद चाहे किसी भी रूप में हो उसका सफाया किया जाना चाहिए| अल्जीरिया ने यह बात उत्तर अफ्रीका के इस देश में दो दिवसीय दौरे पर आए भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से कही| असांरी के साथ दौरे पर गए एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, द्विपक्षीय वार्ता में अल्जीरिया के प्रधानमंत्री अब्देलमालेक सेलाल ने उपराष्ट्रपति से कहा कि उनका देश जम्मू-कश्मीर पर भारत के रुख का पूरा समर्थन करता है| अंसारी से पूछा गया कि दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता में क्या तीसरे देश द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को समर्थन देने का मुद्दा भी उठा था, तो इस पर उन्होंने कहा, वह तीसरा देश कौन है, यह हर कोई जानता है. किसी देश का नाम लेने की जरूरत नहीं है| उप राष्ट्रपति के मुताबिक, हंगरी और अल्जीरिया के नेतृत्व के साथ आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा हुई और उनका मानना था कि पूरी दुनिया के लिए यह एक बीमारी की तरह है और यह चाहे जिस भी रूप में हो, इसका सफाया किया जाना चाहिए|

भारतीय सेना के कर्मियों के खातों में पहुंचा एरियर

नई दिल्ली: दीपावली से पहले सभी सैनिकों को सरकार ने एरियर दिया है और ये पैसा करीब 14 लाख सैनिकों के अकाउंट मे चला गया है| वेतन संबंधी विवादों के बीच सरकार ने सभी सैन्यकर्मियों को इस साल जनवरी से 10 प्रतिशत एरियर को मंजूरी दे दी थी| पीओके में अचूक सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हर जगह चर्चा सेना की हो रही है| वेतन से जुड़ी विसंगतियों और विवादों के बीच अब सरकार ने भी सैनिकों को दीपावली के कारण एरियर दिया है| सभी सैनिकों को इस साल जनवरी के महीने से ही बने एरियर की 10 प्रतिशत राशि दी है| राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बीते 10 अक्टूबर को रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने इस प्रस्ताव पर साइन कर दिए थे|

यानी मोटे तौर पर दीपावली से पहले ही सैनिकों को तक़रीबन एक महीने की अतिरिक्त तनख़्वाह मिल गई है| इसका अंतिम वितीय समावेश बाद में होगा| इसका लिखित आश्वासन हर सैनिकों से ले लिया गया है| आपको ये बता दे कि हर केंद्रीय कर्मचारी को सातवें वेतन आयोग से वेतन में करीब 16 फीसदी का इजाफा हुआ है| हालांकि सेना में यह देरी तीनों सेना प्रमुखों के कारण ही हुई थी क्योंकि सेना प्रमुख तमाम विसंगतियों को दूर करके ही इसको लागू करवाना चाहते थे|

रियो में रजत पदक विजेता का जादू डेनमार्क में भी जारी

0

रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु डेनमार्क ओपन प्रीमियर सुपर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गईं, उन्होंने चीन की बिंगजियाओ को सीधे गेमों में हराया. छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने 21.14, 21.19 से जीत दर्ज की सिंधु और बिंगजियाओ के बीच यह चौथा मुकाबला था, जिसमें से दो बार सिंधु हारी थी|  उसे एक मात्र जीत अप्रैल में मलेशिया ओपन में मिली थी. इस जीत से सिंधु का बिंगजियाओ के खिलाफ रिकॉर्ड 2.3 का हो गया. अब उसका सामना जापान की सायाका सातो से होगा|

 

कबड्डी विश्व कप में भारत ने तय किया सेमीफाइनल का सफ़र

0

अहमदाबाद| दो बार के एशियाई और दो बार के विश्व चैम्पियन भारत ने मंगलवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में इंग्लैंड को 51 अंकों के अंतर से हराकर यहां जारी कबड्डी विश्व कप-2016 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है| भारत ने इंग्लैंड को 69-18 से हराकर द एरेना बाय ट्रांसस्टेडिया में जारी ग्रुप-बी से सेमीफाइनल का टिकट कटाया है| इस ग्रुप से दक्षिण कोरिया शीर्ष पर पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची है| भारत को पांच मैचों से सिर्फ एक में हार मिली है और वह कोरिया के खिलाफ मिली थी| सेमीफाइनल मुकाबले 21 अक्टूबर को होने हैं| इंग्लैंड के साथ होने वाले इस मैच में भारत की जीत को लेकर किसी के मन में कोई शंका नहीं थी| भारत ने हालांकि कोरिया के हाथों पहले ही मैच में मिली चौंकाने वाली हार के बाद किसी भी टीम को कमतर आंकना बंद कर दिया है| इस मैच को देखने पहुंचे लगभग 3,000 दर्शकों को टीम ने निराश नहीं किया और पहले हाफ में 45-6 के स्कोर के साथ भारी बढ़त ले ही| पहले हाफ में भारत ने इंग्लैंड को चार बार ऑल आउट किया| भारत ने पहले हाफ में कबड्डी विश्व कप में अब तक सबसे अधिक रेड अंक (47) जुटाने वाले इंग्लैंड के टोपे एडेवाल्यूर को कोई मौका नहीं दिया| दूसरी ओर, जैसी उम्मीद थी पहले हाफ में भारत की ओर से प्रदीप नरवाल (11 अंक), अजय ठाकुर (9 अंक) और संदीप नरवाल (7 अंक) ने चमकदार खेल दिखाया| दूसरे हाफ में भारत ने अपने कई खिलाड़ियों को बदला| कप्तान अनूप कुमार, मंजीत चिल्लर और धर्मराज चेरालथन बाहर चले गए. पहले हाफ में खेल का हिस्सा रहे संदीप और अजय ने ही दूसरे हाफ में पाला बदला| जो बाहर गए, उनके स्थान पर सुरेंद्र नड्डा, नितिन तोमर, सुरजीत, राहुल चौधरी, मोहित चिल्लर ने मैट पर कदम रखा|
इस हाफ में भी भारत ने सबसे अधिक अंक रेड से जुटाए| दूसरे हाफ में भारत ने एक टैकल के माध्यम से इंग्लैंड को पांचवीं बार ऑल आउट किया|  बुधवार को अगर जापान की टीम थाईलैंड को सात सा उससे अधिक अंकों के अंतर से हरा देती है तो केन्या को सेमीफाइनल खेलने का मौका मिल जाएगा| थाईलैंड पर जीत की स्थिति में जापान के 16 अंक हो जाएंगे| केन्या के भी 16 अंक हैं. एसे में यह देखा जाएगा कि किस टीम ने ग्रुप स्तर ज्यादा अंक अर्जित किए हैं| एसे में उसे अंतिम-4 दौर मुकाबले में सम्भवत: दक्षिण कोरिया से भिड़ने का मौका मिल जाएगा| कोरियाई टीम ग्रुप-ए में पहले स्थान पर है|

हिलेरी हैं भारतीयों की पहली पसंद

0

वाशिंगटन|  सिलिकॉन वेली के एक थिंक टैंक का कहना है कि आव्रजन, धार्मिक स्वतंत्रता और आउटसोर्सिंग के मुद्दे की बात आने पर अधिकतर भारतीय-अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप की बजाय हिलेरी क्लिंटन को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर देखना चाहते हैं| भारतीय-अमेरिकी थिंक टैंक ने अपने हालिया सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि हालांकि जब अमेरिका की भारत-केंद्रित विदेश नीति या आतंकवाद से लड़ने की बात आती है तो ट्रंप को हिलेरी की तुलना में ज्यादा पसंद किया जाता है|

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों को लेकर भारतीय-अमेरिकियों की राय जानने के लिए कराए गए सर्वेक्षण के नतीजे जारी करते हुए फाउंडेशन ऑफ इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज ने कहा कि सर्वेक्षण में जवाब देने वाले अधिकतर लोगों ने आव्रजन (59 से 29 प्रतिशत), धार्मिक स्वतंत्रता (67 से 27 प्रतिशत), आउटसोर्सिंग (52 से 22 प्रतिशत) और विश्वास संबंधी मुद्दों (40 से 17 प्रतिशत) पर ट्रंप की तुलना में हिलेरी को पसंद किया| हालांकि आतंकवाद (48 से 43 प्रतिशत) और भारत को लेकर रणनीतिक गठबंधन (47 से 40 प्रतिशत) के मामले में ट्रंप हिलेरी से थोड़ा आगे हैं| एफआईआईडीएस एक अमेरिकी थिंकटैंक है, जो भारत और भारतीय मूल के लोगों से जुड़े सामाजिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक मुद्दों तथा नीति संबंधी मामलों से जुड़े विमर्श और शोध पर काम करता है|

केशव मौर्य ने छेड़ा राम मंदिर का मुद्दा

पीएम मोदी भले ही  यह  कहें कि  सारे चुनाव  विकास  के  मुद्दे पर लड़े जाएंगे, लेकिन  यू पी  बीजेपी  अध्यक्ष  केशव  प्रसाद  मौर्य  के बयान से साफ  हो  गया  है कि यूपी विधानसभा चुनाव  में राम मंदिर  अहम  मुद्दा  बन सकता है|  मौर्य ने  एक टीवी चैनल को दिए साक्षत्कार  में कहा कि देश  की  जनता  चाहती  है राम  मंदिर  जल्द  से जल्द  बने|  केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछले दस साल से समाजवादी पार्टी और बीएसपी की  सरकार थी| वहीं  केंद्र  में  कांग्रेस  की  सरकार  थी|  लेकिन  किसी  ने अयोध्या  में कुछ  नहीं  किया| महेश  शर्मा  अयोध्या  का  विकास  कर  रहे  हैं तो  सब  को  परेशानी  हो  रही  है|  मौर्य  बोले  कि  चुनाव  में यूपी की राम भक्त जनता  समाजवादी पार्टी की भ्रष्ट  सरकार को सबक सिखा देगी| 14 साल  बाद  यूपी  में  बीजेपी  का  भी  वनवास खत्म होगा  और  राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी| अखिलेश यादव के थीम पार्क बनाने के ऐलान पर चुटकी लेते हुए  मौर्या  ने कहा  कि  चुनाव  के  बाद  समाजवादी  पार्टी  के  नेता  म्यूजियम  जाएं  या  फिर सैफई  जाएं| अब देखने वाली बात यह है कि केशव प्रसाद मौर्या के इस बयान को जनता का कितना समर्थन मिलता है और केंद्रीय संगठन इस पर कितना तवज्जो देता है|

सोशल मीडिया की पोस्ट बन रही हैं होर्डिंग्स

0

कोलकाता|  21-वर्षीय एक छात्रा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सोशल मीडिया में आलोचना कर मुश्किल में पद गई है| दरअसल एक छात्रा ने शुक्रवार को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की आलोचना की थी, रविवार को उसकी पोस्ट बहुत बड़े होर्डिंग की शक्ल में सड़क किनारे लगी हुई दिखी| इस होर्डिंग को लगाने वाली दमदम वॉर्ड 8 सिटिज़न्स कमेटी का मानना है कि अगर लोकतंत्र में इस लड़की को मुख्यमंत्री की आलोचना करने का अधिकार है, तो अन्य लोगों को भी इसी लोकतंत्र के चलते उसे सार्वजनिक रूप प्रदर्शित करने का हक है| कलकत्ता यूनिवर्सिटी की इस छात्रा को देवी दुर्गा की मूर्तियों का जुलूस निकाले जाने पर नाराज़गी थी, जिसकी अगवानी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को खुद की थी, और इसे ‘रियो कार्निवाल को कोलकाता का जवाब’ के रूप में प्रचारित किया गया था| छात्रा का मानना था कि यह यात्रा का सही समय नहीं है, क्योंकि इस वक्त राज्य बेरोज़गारी और गरीबी की समस्याओं से जूझ रहा है| उसके कुछ मित्रों ने छात्रा से सहमति जताई, लेकिन कुछ इससे सहमत नहीं थे| तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय पार्षद अविजित मित्रा ने कहा, छात्रा के पोस्ट की एक लाइन, जहां वह कहती है कि मुख्यमंत्री को नदी में डुबकी लगवाई जानी चाहिए, काफी अपमानजनक है, और इसी लाइन की वजह से मामले ने तूल पकड़ लिया| मित्रा ने यह भी कहा, “यह होर्डिंग मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम या माकपा) का प्रचार है| यह लड़की उन्हीं की छात्र शाखा एसएफआई (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) की सदस्य है और वे इस मुद्दे से राजनितिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं| मैं उस होर्डिंग को तब तक नहीं हटवाऊंगा, जब तक स्थानीय लोग लिखित में मुझसे ऐसा करने का अनुरोध नहीं करते, वरना वे कहेंगे, मैंने ही उसे लगवाया था|” इससे पहले, वर्ष 2012 में भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्टून को ईमेल करने पर एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया था|

मौलाना कल्बे जवाद ने डीएम को लिखा पत्र

लखनऊ| वक्फ कर्बला अब्बास बाग की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे के खिलाफ मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने जिला अधिकारी को पत्र लिखकर नाराजगी व्यक्त की है। मौलाना कल्बे जवाद ने पत्र में कहा है कि वक्फ कर्बला अब्बास बाग की जमीन पर भूमि माफिया रजत टंडन फर्जी नक्शा बनाकर अपने कुछ सहयोंगियों के साथ अवैध कब्जा कर रहा और जमीन बेचने की कोशिश हो रही है। कर्बला अब्बास बाग एक पवित्र धार्मिक स्थल है जिसकी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर शिया समुदाय में काफी आक्रोश का वातावरण है।

मौलाना ने पत्र में बताया कि कर्बला की पीछे की जमीन पर एक दीवार उठा दी गयी है ताकि आसानी से कर्बला की जमीन को बेचा जा सके| इसलिए जिला अधिकारी को चाहिए कि थाना ठाकुर गंज को तुरंत दीवार को ध्वस्त करने के लिए कहें ताकि किसी तरह की अव्यवस्था पैदा न हो। मौलाना ने जिलाधिकारी से कहा है कि मुझे खबर मिली है कि न्यायालय से कर्बला की जमीन को खाली करने का आदेश जारी हो चुका है| इस लिए कर्बला की जमीन पर कोई भी निर्माण कार्य करना न्यायालय के आदेश के खिलाफ है और न्यायालय की अवमानना करने जेसा है।

कैमरे की नजर में होगी पूजा अर्चना

बदायूं| मेला ककोड़ा में सुरक्षा व्यवस्था और प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगरानी हेतु सम्पूर्ण मेला स्थल को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। जिलाधिकारी पवन कुमार 07 नवम्बर को विधिवत पूजा अर्चना के साथ मेला स्थल का भूमि पूजन करेंगे। 13 नवम्बर को मेले का उद्घाटन होगा। मेले में जुआ एवं शराब के प्रयोग पर पूर्णतयः प्रतिबंध रहेगा।

सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में जिलाधिकारी पवन कुमार ने एसएसपी महेन्द्र यादव, सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ मेला आयोजन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक कर निर्देशित किया कि मेले में वाच टावर, स्नान घाट, गोताखोरों, नावों आदि की समुचित व्यवस्था अभी से सुनिश्चित करें। सीएमओ चिकित्सा सुविधा हेतु अस्थायी चिकित्सालय, पर्याप्त दवाईयां और एम्बोलेंस की उपलब्धता बनाए रखें। मेले में गत वर्षों की भांति श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए रोडवेज तथा प्राईवेट बसें भी लगाई जाएंगी। मेले में इस बार जुआ, शराब, मांस, मदिरा पान के प्रयोग पर प्रतिबन्ध रहेगा। उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में पेय जल, प्रकाश आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मेले की साफ सफाई हेतु पंचायत राज विभाग तथा स्थानीय निकायों से सफाई कर्मचारियों को लगाया जाएगा। मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए जाएंगे।

सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस वल और घुड़सवार पुलिस की व्यवस्था की जाएगी। एनसीसी तथा एनएसएस की भी सेवाएं ली जाएंगी। स्नान करने वालों की सुरक्षा के लिए बैरीकेटिंग और उससे सम्बंधित सूचक बोर्ड भी लगाए जाएंगे।  मेले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने फूड इन्सपैक्टर से खाद्य पदार्थों की जांच भी कराने हेतु सीएमओ को निर्देशित किया है। उन्होंने आवश्यकतानुसार मार्ग-मरम्मत एवं पेचिंग कार्य तथा साइड पटरी की मरम्मत हेतु लोकनिर्माण विभाग के अभियन्ताओं को निर्देशित किया हैैैै। इस अवसर पर सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव तथा एसपी सिटी अनिल कुमार यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विकास प्रर्दशनी भी लगेंगी

 मेला ककोड़ा में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से सम्बंधित विकास कार्यों की प्रर्दशनी भी लगाए जाने के साथ ही पल्स पोलियो साक्षरता, मद्य निषेध, एड्स आदि से सम्बंधित जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए आवश्यक सामान और स्थान की व्यवस्था जिला पंचायत द्वारा की जाएगी।  07 नवम्बर को मेला भूमि पूजन के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मेला स्थल पर ही तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

 

3 जल विद्युत परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार मंगलवार को हिमाचल प्रदेश पहुंचे। यहां मंडी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने तीन जल विद्युत परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मोदी यहां पड्डल मैदान से परिवर्तन रैली को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद सभी नेताओं और लोगों को धन्यवाद दिया। मोदी ने कहा कि जब अटल जी प्रधानमंत्री थे, धूमल जी मुख्यमंत्री थे और जिस का शिलान्यास हुआ था उसमें मैं भी मौजूद था। लेकिन ये बड़े गर्व की बात है कि उसके लोकार्पण के लिए मैं यहां मौजूद हैं। अटल जी ने जो का अधूरा छोड़ा था उसे पूरे करने के लिए मैं यहां हूं। अटल जी हिमाचल को अपना घर मानते थे।इससे पहले पीएम मोदी ने पड्डल मैदान पर पहुंचने के बाद 1732 मेगावाट क्षमता के 3 जलविद्युत परियोजनाओं को देश को समर्पित किया। इनमें एनटीपीसी के 800 मेगावाट के कोल डैम, एनएचपीसी की 520 मेगावाट के पार्वती तृतीय व एसजेवीएनएल के 412 मेगावाट क्षमता के रामपुर पनविद्युत प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया।इस मौके पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय विद्युत, कोयला, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा एवं खान मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल, सांसद शांता कुमार, अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप, रामस्वरूप शर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे।पीएम मोदी के प्रदेश दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि मंडी के पड्डल मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी।