Home Blog Page 216

रामविलास बोले- नीतीश से डर गए लालू, इसलिए कर रहे गुणगान

0

प्रधानमंत्री पद केदावेदार को लेकर जहां आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद अपने ही बयान पर सफाईदेते नजर आ रहे हैं, वहीं इस मामले को लेकर लालू प्रसाद पर विपक्ष के हमलेभी तेज हो गए हैं. केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने लालू प्रसाद परजमकर हमला बोला और कहा कि नीतीश कुमार की डर से लालू प्रसाद उनकी गुणगान कररहे हैं.

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का कहना है कि लालू प्रसाद नीतीशकुमार से अंदर से डरे हुए हैं. इसलिए उनकी तारीफ में कसीदे गढ़े जा रहेहैं. पासवान ने कहा, ‘लालू प्रसाद को अंदर ही अंदर इस बात का डर सता रहा हैकि कहीं नीतीश कुमार उनके खिलाफ पुराने मामले को न खोल दे. शहाबुद्दीन के हश्र को देखकर लालू उनका गुणगान कर रहे हैं, ताकि उनके पुराने किए गए कारनामे दोबारा ना चर्चा में आ जाए.’

खत्म हो गई है लालू की नैतिकता
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बताने के लालू प्रसाद केबयान पर राम विलास पासवान ने लालू प्रसाद पर हमला बोला है. उन्होंने कहाकि कल तक नीतीश कुमार को सबसे खराब मुख्यमंत्री कहने वाले लालू प्रसाद कीनजर में नीतीश कुमारअच्छे कब से हो गए? लालू अब उस व्यक्ति को देश का प्रधानमंत्री बनाने चलेहैं, जो उनकी नजरों में कुछ दिन पहले तक सबसे खराब मुख्यमंत्री थे. आरजेडीप्रमुख की नैतिकता खत्म हो गई है.’

बयान पर लालू ने दी सफाई
वहीं, दूसरी ओर अपने बयानों में फंसते नजर आ रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद सफाई देने में लगे हैं. लालू ने कहा कि मीडिया वाले बेवजह इस बयान को तूलदेने में लगी है. उन्होंने कहा, ‘मैंने कब कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्रीबनने लायक नहीं है. राहुल गांधी को तो मीडिया ने ही बर्बाद कर दिया है.’

कार्यकर्ताओं से बोले सीएम अखिलेश- नेताजी की बात मानना सबके लिए जरूरी

समाजवादी पार्टी में चाचा और भतीजे के बीच मचा घमासान अब भी ठंडाहोने का नाम नहीं ले रहा है. समर्थक अपने अपने तरीके से प्रदर्शन करने मेंलगे हैं. वहीं इसको देखते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टीकार्यकर्ताओं के नाम अपील जारी की है.

नेताजी की बात मानना सबके लिए जरूरी
अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायमसिंह यादव की तरफ से लिए गए फैसले का सम्मान करना पार्टी के प्रत्येकपदाधिकारी और कार्यकर्ता की सर्वोच्च जिम्मेदारी है. अखिलेश यादव ने अपीलकी है कि कोई भी पार्टी पदाधिकारी अथवा कार्यकर्ता न तो प्रदर्शन करे और नही अपने पद से इस्तीफा दे.

कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में लगने की अपील
अखिलेश ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र केमतदाताओं से नियमित संपर्क कायम रखते हुए लोगों को समाजवादी सरकार कीउपलब्धियों की जानकारी दें. उन्होंने भरोसा जताया कि जनता के समर्थन, समाजवादी सरकार की उपलब्धियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से समाजवादीपार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में दोबारा जीत हासिल करेगी.

उरी हमले को लेकर राजस्थान में आक्रोश, BSF हेडक्वार्टर ने बुलाई मीटिंग

1

जम्मू-कश्मीर के उरी में आर्मी बेस पर आतंकी हमले के बाद से देशके लोगों के साथ-साथ सुरक्षाबलों में गहरा आक्रोश है. पश्चिमी सीमा परपाकिस्तान से लगती सीमा पर तैनात बीएसएफ में भी इस उरी हमले को लेकर गुस्सानजर आ रहा है. जोधपुर के मण्डोर क्षेत्र में स्थित बीएसएफ मुख्यालय केसभागार में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में सीमा पर सुरक्षाइंतजामों को और दुरुस्त करने के उपायों पर चर्चा हुई.

बीएसएफ के आईजी बी आर मेघवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बीएसएफ के कई बड़ेअधिकारी मौजूद थे schau jetzt hier. आतंकी हमले के बाद देश की जनता के गुस्से के सवाल परमेघवाल ने कहा कि पाकिस्तान के रोज-रोज के इस छद्म युद्ध को खत्म करने केलिए एक बार आर-पार की लड़ाई हो जानी चाहिए और यह देश के हित में रहेगा.

मेघवालने कहा यह हम सभी के लिए विपत्ति का समय है और इस मौके पर सटीक और कड़ीकार्रवाई करनी चाहिए. बीएसएफ सीमा से सटे छोटे गांवों में यदि जरूरत पड़ी तोसर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान राजस्थान की सीमा में लगातार प्रयास कर रहा है और राजस्थान में सफल नहीं हो पाया और आगे भी सफल नहीं हो पाएगा.

उरी हमले को लेकर राजस्थान में आक्रोश, BSF हेडक्वार्टर ने बुलाई मीटिंग

0

जम्मू-कश्मीर के उरी में आर्मी बेस पर आतंकी हमले के बाद से देशके लोगों के साथ-साथ सुरक्षाबलों में गहरा आक्रोश है. पश्चिमी सीमा परपाकिस्तान से लगती सीमा पर तैनात बीएसएफ में भी इस उरी हमले को लेकर गुस्सानजर आ रहा है. जोधपुर के मण्डोर क्षेत्र में स्थित बीएसएफ मुख्यालय केसभागार में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में सीमा पर सुरक्षाइंतजामों को और दुरुस्त करने के उपायों पर चर्चा हुई.

बीएसएफ के आईजी बी आर मेघवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बीएसएफ के कई बड़ेअधिकारी मौजूद थे. आतंकी हमले के बाद देश की जनता के गुस्से के सवाल परमेघवाल ने कहा कि पाकिस्तान के रोज-रोज के इस छद्म युद्ध को खत्म करने केलिए एक बार आर-पार की लड़ाई हो जानी चाहिए और यह देश के हित में रहेगा.

मेघवालने कहा यह हम सभी के लिए विपत्ति का समय है और इस मौके पर सटीक और कड़ीकार्रवाई करनी चाहिए. बीएसएफ सीमा से सटे छोटे गांवों में यदि जरूरत पड़ी तोसर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान राजस्थान की सीमा में लगातार प्रयास कर रहा है और राजस्थान में सफल नहीं हो पाया और आगे भी सफल नहीं हो पाएगा.

पंजाबः महिला आयोग के सामने सहरावत ने कहा- सुरक्षा मिली तो देंगे सबूत

0

आम आदमी पार्टी, पंजाब की महिला विंग ने दिल्ली के विधायकदेवेंद्र सेहरावत पर पार्टी और पंजाब की महिलाओं का अपमान करने का आरोपलगाते हुए पंजाब महिला आयोग से उनकी शिकायत की थी.

कुछ दिनों पहले पार्टी की पंजाब महिला विंग अध्यक्ष बलजिंद्र कौरके नेतृत्व वाले महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब महिला आयोग कीचेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरां के पास दिल्ली के बिजवासन के विधायक देवेंद्रसहरावत के खिलाफ लिखित शिकायत की थी.

सहरावत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग
शिकायत में कहा गया था कि सहरावत ने किसी व्यक्ति विशेष का नाम न लेकर उनकी पार्टी और पूरे पंजाब की महिलाओंके चरित्र पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है. यह बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन सबने सहरावत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी. इसी शिकायत केआधार पर आयोग ने आम आदमी पार्टी से सस्पेंड देवेंद्र सहरावत को नोटिसभेजकर बुधवार, 14 सितंबर को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था.

×

सहरावत ने आयोग के सामने कहा- आरोप सही
सहरावत ने आयोग के सामने पेश होने के बाद कहा कि जो आरोप उन्होंने पहलेलगाए थे उन पर वो अभी भी कायम हैं. उन्होंने कहा था कि दिल्ली से पंजाबभेजे गए आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स और बड़े नेता टिकट देने के नाम पर पंजाब में महिलाओं का शोषण कर रहे हैं. रोजाना इस तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं.

सुरक्षा मिली तो सबूत देंगे सहरावत
आयोग की चेयरपर्सन परमजीत कौर ने कहा कि सहरावत ने संजय सिंह और दुर्गेशपाठक के नाम भी लिए और कहा है कि वो आयोग को तमाम सबूत भी देने को तैयारहैं, बशर्ते आयोग पहले उनकी सुरक्षा का इंतजाम कर दे. आयोग ने सहरावत के बयान रिकॉर्ड कर लिए हैं. अब मामले की जांच पंजाब पुलिस को सौंपी जा सकती है.साथ ही मामले में सफाई देने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह औरदुर्गेश पाठक को भी आयोग के सामने बुलाया जा सकता है.

झारखंड के स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षक इस तरह लाए जाएंगे रास्ते पर

0

देश के देहाती इलाकों के सरकारी स्कूलों में आम तौर पर गैर हाजिररहने वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं. झारखंड सरकार ने ऐसे शिक्षकों को सहीरास्ते पर लाने के लिए अनोखा तोड़ निकाला है. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबरदास ने फरमान जारी किया है कि स्कूलों में जो भी शिक्षक पढ़ाते हैं, उनकीतस्वीरें स्कूल में टंगेंगी. आप कहेंगे कि शिक्षकों को पटरी पर लाने के लिएभला ये कौन सा समाधान हुआ?

तस्वीरें नहीं तो वेतन भी नहीं
दरअसल, झारखंड के देहाती क्षेत्रों के स्कूलों से ऐसी शिकायतें मिल रही थींकि शिक्षक स्कूलों से नदारद रहते हैं और अपनी जगह किसी और को पढ़ाने के लिए भेज देते हैं. इसी को रोकने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री नेस्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की फोटो स्कूल में टांगने का आदेश दियाहै. इससे बच्चों और उनके अभिभावकों को असली शिक्षक को पहचानने में मदद मिलेगी. जिन शिक्षकों की तस्वीरेंटंगी नहीं मिलेंगी, उनका वेतन बंद कर दिया जाएगा. शिक्षकों की आधार कार्डवाली तस्वीरें ही स्कूलों में टंगेंगी.

दिलचस्प बात ये है कि शिक्षकों की तस्वीरें स्कूलों में वहीं टंगेंगी, जहां महापुरुषों की टंगी रहती हैं. मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी उपायुक्तोंको इस आदेश पर एक महीने के भीतर अमल सुनिश्चित करने के लिए कहा है.

कुछ शिक्षकों को आपत्ति
मुख्यमंत्री के इस आदेश से स्कूलों से नदारद रहने वाले शिक्षकों में हड़कंपहै. वहीं कुछ शिक्षकों का कहना है कि इस कदम से उन महापुरुषों की गरिमा कमहोंगी, जिनकी तस्वीरों के साथ ऐसे शिक्षकों की तस्वीरें टंगेंगी. कुछशिक्षक कह रहे हैं कि ये वैसा ही है जैसे कि थानों में असामाजिक तत्वों कीतस्वीरें टंगी रहती हैं.

अब मुख्यमंत्री का आदेश है तो अमल तो होगा ही. लेकिन स्कूलों से नदारद रहने वाले गुरुजनों की जरूर नींद उड़ गई है.