लखनऊ / कानपुर । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में पहला शोषित वंचित अति दलित और पिछड़ा अधिकार सम्मेलन संबोधित किया । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है। आप 2022 के विधानसभा चुनाव में देखियेगा भारतीय जनता पार्टी को अपनी जमानत बचाना मुश्किल पड़ जाएगा। पूर्वांचल की 150 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीतने नहीं दूंगा यह आप देख लीजिएगा। भाजपा गई ये ओम प्रकाश राजभर का वादा है।
कानपुर देहात जिले में हुए अधिकार सम्मेलन में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 2022 में कहीं भी मोदी लहर नहीं चलेगी। उन्होंने कहा दुनिया में अगर सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाला कोई नेता है तो उस नेता का नाम नरेंद्र मोदी है वह चाय बेचते-बेचते देश बेचने लगे। कहते थे सौगंध मुझे इस मिट्टी की देश नहीं बिकने दूंगा रेलवे बचे दिए, बैंक बचे दिए, एलआईसी बेच दिया एयरपोर्ट बेच दिया, कोयले की खदान बेच दिया। अब बताइए क्या बीजेपी के घोषणापत्र में था कि वह देश बेच देंगे। आज पूरे देश में महंगाई अपने चरम सीमा पर है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कितनी नाराज है। यह तो आप भी जानते हैं कि इनके सांसद विधायक जहां भी जा रहे हैं वहां से खदेड़ा जा रहे हैं। बंगाल में तो खेला हो बे लेकिन उत्तर प्रदेश में खदेड़ा हो बे। अगर 2022 में गठबंधन की सरकार बनती है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव होंगे। हर वर्ग का आदमी गठबंधन के साथ है और सभी चाहते हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का दायित्व अखिलेश यादव ही संभाले।
मुस्लिम समाज के बारे में बोलते हुए कहा कि इस बार आप देखिएगा जिधर ओमप्रकाश राजभर जाएगा उधर ही मुस्लिम समाज का वोटर जाएगा। क्योंकि पूरे देश का मुसलमान इस समय सिर्फ ओमप्रकाश राजभर की तरफ देख रहा है। मैं तो कहता हूं कि मुसलमानों को भी समान अधिकार मिलना चाहिए। किसी भर्ती की बात कर ले वहां पर मुसलमानों की संख्या बेहद कम है। इसलिए अभी अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनका लड़ना जायज है। मुसलमान भी अब जागरुक हो चुका है और उसे भी अपने हक पाने का अधिकार है।
राजभर ने कहा मुस्किल समुदाय को कोई भी बरगला नहीं सकता है। जो उनके हक की बात करेगा मुस्लिम समाज उसी के साथ खड़ा होगा। 2022 चुनाव में बीजेपी का पूरी तरीके से सफाया हो जाएगा। जनता बीजेपी को सत्ता के सिंहासन से उतार देगी।इस मौके पर राष्टीय उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र कश्यप ,राष्ट्रीय सचिव कालूराम प्रजापति ,प्रदेश अध्यक्ष सुनिल अर्कवंशी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह अर्कवंशी, कानपूर मंडल अध्यक्ष संदीप वर्मा कानपुर मंडल युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सत्यम कटियार, कानपूर देहात जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अनिल राजभर , आदि लोग उपस्थित रहे।