ओमप्रकाश राजभर बोले 2022 में फ्री विद्युत व्यवस्था, फ्री शिक्षा और फ्री चिकित्सा देने वाली सरकार बनेगी

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री  ओम प्रकाश राजभर ने जनसभा को संबोधित किया उन्होंने कहा 2022 में शोषित, वंचित अति दलित अति पिछड़े वर्ग के भागीदारी वाली सरकार बनानी है इस बार प्रदेश में फ्री शिक्षा, फ्री बिजली, फ्री इलाज देने वाली सरकार बनाई जाएगी । 

0
648

लखनऊ / कानपुर ।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का  वंचित, शोषित, अतिपिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन शुक्रवार को विमला रॉयल गार्डन बिरहाना चौराहा सिकंदरा मे आयोजित किया गया ,। सम्मेलन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री  ओम प्रकाश राजभर ने जनसभा को संबोधित किया उन्होंने कहा 2022 में शोषित, वंचित अति दलित अति पिछड़े वर्ग के भागीदारी वाली सरकार बनानी है इस बार प्रदेश में फ्री शिक्षा, फ्री बिजली, फ्री इलाज देने वाली सरकार बनाई जाएगी ।

प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी  ने सम्मेलन की अध्यक्षता की उन्होंने पार्टी के विस्तार की रणनीति के तहत एक टीम का गठन किया है जो  सिकंदरा क्षेत्र के गाँवों में प्रवास कर जागरूकता अभियान चला कर जनता को प्रेरित कर रही है इस प्रयास में  क्षेत्र की जनता का भारी जन समर्थन प्राप्त हो रहा है।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह अर्कवंशी ने मिशन गीत भोजपुरी गायक आजमगढ़ निवासी अनिल भोजपुरिया एवं गायिका का स्वागत किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अनिल भोजपुरिया एवं साथी गायिका आरती भरद्वाज ने मिशन गीत प्रस्तुत किया, कानपुर मंडल अध्यक्ष संदीप वर्मा ने मंच संचालन किया,इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव कालूराम प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच रमाकान्त कश्यप मंडल प्रमुख प्रकाश राजभर , कानपुर मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सत्यम कटियार ,कानपुर नगर अध्यक्ष साजन राजभर कानपुर देहात जिला अध्यक्ष अजय कटियार, सहदेव प्रजापति,लालू राजपूत,रमेश सोनी, शिवम सोनी आदि कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here