महिला आयोग ने चन्नी को महिलाओं के लिए खतरनाक बताया

बता दें कि सोमवार को कांग्रेस विधायक चरणजीत सिंह चन्नी भारी उलटफेर और 3 नाम आने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली।

0
485

लखनऊ / चंडीगढ़। पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नाम के ऐलान के कुछ समय बाद उनसे जुड़े विवाद सामने आने लगे हैं। बीजेपी इस मुद्दे को उछाल रही है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने लिखा कांग्रेस के मुख्यमंत्री के खिलाफ#मी टू के तहत आरोप लगे थे ,उन्होंने कथित तौर पर एक महिला आईएएस ऑफिसर को आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे।

वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा बता दिया है। महिला आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मांग की है कि उन्हें तुरंत मुख्यमंत्री के पद से हटाया जाए। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री पद संभालने के लायक नहीं है।

दरअसल साल 2018 में # मी टू आंदोलन जब शुरू हुआ तब पंजाब की एक महिला आईएएस ने चरणजीत सिंह चन्नी पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने महिला ऑफिसर को अभद्र मैसेज भेजे थे। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चन्नी को महिला ऑफिसर से माफी मांगने को कहा था। हालांकि चन्नी पर कोई केस दर्ज नहीं हुआ था।

बता दें कि सोमवार को कांग्रेस विधायक चरणजीत सिंह चन्नी भारी उलटफेर और 3 नाम आने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री होंगे। बीते कुछ दिनों से पंजाब में दलित नेताओं की शेष भूमिका में आने की बात हो रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here