मेधा सम्मान 2026… LPS के मेधावियों को सम्मान

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज के मेधा सम्मान समारोह 2026 में 542 मेधावी विद्यार्थियों और 22 पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. एस.पी. सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण की शक्ति बताया। 

0
20

लखनऊ (राज्य मुख्यालय)। लखनऊ पब्लिक Schools एंड कॉलेजेज ने शनिवार को मेधा सम्मान समारोह 2026 आयोजित किया।यह कार्यक्रम श्री रामलाल मेमोरियल प्रेक्षागृह, गोमती नगर में आयोजित किया गया। इस समारोह में आईसीएसई, आईएससी, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तो वहीं कुल 542 छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के साथ साथ 22 पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया आपको ज्ञात हो कि वे पूर्व छात्र आईएएस (IAS)  पीसीएस (PCS) और अन्य उच्च पदों पर कार्यरत हैं, उन्हें स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट किए गए।

LPS के चेयरमैन का संबोधन मेधावी विद्यार्थियों को लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज के संस्थापक चेयरमैन डॉ. एस.पी. सिंह ने  सम्मानित किया, उन्होंने मेधावियों को राष्ट्र निर्माण का प्रकाश पुंज बताया श्री सिंह ने कहा कि ये संस्था केवल शिक्षा नहीं देती बल्कि यह राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिभाओं को गढ़ती है, संस्थपकवि अध्यक्ष एसपी सिंह ने वद्यार्थियों की उपलब्धियों को गौरवपूर्ण बताया

आपको बताते चलें कि आईसीएसई बोर्ड के कक्षा 10 के शिवम अवस्थी ने 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर  देश में दूसरा स्थान हासिल किया है, उन्हें स्कूल की तरफ से 1.50 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया इसके साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भी दिए गए जबकि स्कूल की सहारा स्टेट्स शाखा के शवीर प्रकाश श्रीवास्तव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए उन्हें 50 हजार रुपये का चेक दिया गया।

टॉपर्स को शाबाशी आईएससी कक्षा 12 की समृद्धि द्विवेदी और इक़रा आलम ने 99.25 प्रतिशत  अंक हासिल किए तथा जूही चौधरी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीनों छात्राओं को 50-50 हजार रुपये प्रदान किये गए। बता दें कि लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज सीतापुर  के श्रेयांश सिंह ने सीबीएसई बोर्ड में 99 प्रतिशत अंक हासिल किया उन्होंने जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया इस उपलब्धि पर उन्हें 50 हजार रुपये का चेक दिया गया।

वहीं दूसरी ओर यूपी बोर्ड कक्षा 12 की छात्रा आर्ची सिंह ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किये उन्होंने लखनऊ में दूसरा स्थान हासिल किया जबकि भैरवी मौर्या ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लखनऊ में तीसरा स्थान प्राप्त किया।वहीं समीक्षा राजपूत ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए तथा उन्हें जनपद में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज के मेधा सम्मान समारोह 2026 में मेधावियों को सम्मानित किया गया।
Student Receiving honor by LPS

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज के मेधा सम्मान समारोह 2026 में प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी कांति सिंह के साथ साथ महाप्रबंधक हर्षित सिंह और निदेशक नेहा सिंह भी मौजूद रहे। उप-निदेशक अनीता चौधरी और मीना टांगडी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर सभी शाखाओं के प्रधानाचार्य, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY