लखनऊ /फ़तेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर ज़िले के कासिमपुर की उभरती कलाकार और यूट्यूबर ज़ेनी ज़हरा सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं। वो अपनी कला और रचनात्मकता के दम पर सोशल मीडिया में एक अलग मुकाम बना रही हैं वो अपने Crafter Zeni प्रोफाइल के माध्यम से लोगों के दिलों तक खास पहचान बना रही हैं। Crafter Zeni अपनी रचनात्मक कला, आकर्षक वीडियो और मेहनत के दम पर वह युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं। उनकी कलाकृतियों में भारतीय संस्कृति, रचनात्मक सोच और सकारात्मक संदेश की झलक देखने को मिलती है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
मूल रूप से लखनऊ के शीश महल क्षेत्र से जुड़ी ज़ेनी ज़हरा कोरोना काल से ही अपने नाना और मामा के साथ कासिमपुर में रह रही हैं। बचपन से ही कला के प्रति विशेष रुचि रखने वाली ज़ेनी ने अपनी मेहनत और लगन से अपनी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।बताते चलें कि विकास खंड हथगाम के कासिमपुर स्थित उनका परिवार एक प्रतिष्ठित ज़मींदार घराने से जुड़ा रहा है। उनके पूर्वज चौधरी इकबाल हुसैन के बारे में कहा जाता है कि वह 365 गांवों के ज़मींदार थे और पूरा वर्ष अपनी ही ज़मीन पर भ्रमण करते थे। ऐसे गौरवशाली परिवार से संबंध रखने वाली ज़ेनी alias Crafter Zeni आज अपनी कला से नई पहचान गढ़ रही हैं।
Crafter ज़ेनी कई कला प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। उनकी बनाई गई पोर्ट्रेट पेंटिंग्स लोगों को बेहद पसंद आती हैं और उन्हें विशेष ऑर्डर भी मिलने लगे हैं। कला के साथ-साथ वह घरेलू कार्यों में भी रुचि रखती हैं, जो उनके सुसंस्कृत व्यक्तित्व को दर्शाता है। ज़ेनी एक सफल यूट्यूबर भी हैं। उनका यूट्यूब चैनल “Crafter Zeni” तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। उनकी वीडियो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुकी हैं।
ऐसा नहीं है कि Crafter Zeni की जिंदगी में सब कुछ ठीक ही रहा है उन्होंने जीवन में कठिन दौर भी देखा है पिछले साल उनके पिता का इराक के करबला में हृदयाघात (Cardiac Arrest) के कारण निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बावजूद ज़ेनी ने हिम्मत नहीं हारी और यूट्यूबर के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने सपनों की ओर लगातार आगे बढ़ती रहीं। लोगों को उम्मीद है कि प्रतिभाशाली ज़ेनी ज़हरा भविष्य में अपने परिवार और मामा इमरान हुसैन का नाम और अधिक रोशन करेंगी। उनकी मेहनत और हुनर आने वाले समय में उन्हें बड़ी पहचान दिला सकते हैं।





































