लखनऊ में दिखेगा पूरे देश का हुनर , भारत हस्तशिल्प महोत्सव 30 नवंबर से

ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2021 की थीम आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम रखा गया है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में उत्तर प्रदेश समेत 28 राज्यों एवं 8 केन्द्र शासित प्रदेशों की कला संस्कृति, पर्यटन, हस्तशिल्प, मसाले एवं देसी उत्पादों के स्टॉल लगाये जायेंगे।

1
1204

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट 30 नवंबर से 14 दिसंबर तक भारत हस्तशिल्प महोत्सव का आयोजन कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना में करेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने ये जानकारी रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दी।

ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2021 की थीम आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम रखा गया है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में उत्तर प्रदेश समेत 28 राज्यों एवं 8 केन्द्र शासित प्रदेशों की कला संस्कृति, पर्यटन, हस्तशिल्प, मसाले एवं देसी उत्पादों के स्टॉल लगाये जायेंगे।

प्रगति पर्यावरण संरक्षण के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने तत्काल भारत / न्यूज डॉन के रिपोर्टर प्रिंस यादव के एक सवाल के जवाब में कहा कि 15 दिवसीय भारत हस्तशिल्प महोत्सव में निःशुल्क भारत टैलंट हंट का आयोजन किया जायेगा जिसमें बच्चों एवं युवाओं की गायन, वादन, नृत्य, मॉडलिंग, मेंहदी, रंगोली की प्रतियोगिता होगी।

उन्होंने बताया कि छात्रों के लिए चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा जबकि खेलों में रुचि रखने वाले युवा साइकिल रेस, कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। महोत्सव में मिस्टर भारत मिस भारत और मिसेज भारत का ताज भी पहनाया जायेगा। भारत हस्तशिल्प महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए महोत्सव के फेसबुक लिंक से कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने हमारे रिपोर्टर विकास टम्टा के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि भारत हस्तशिल्प महोत्सव में हस्तशिल्प एवं हुनर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली विभूतियों को भारत हस्तशिल्प महोत्सव रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान रोजाना सांस्कृतिक संध्या में देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लोक नृत्य एवं लोक गायन के कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।

एनबी सिंह ने आगे कहा कि भारत हस्तशिल्प महोत्सव में फूड जोन का एक कॉर्नर होगा जहाँ राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती, साउथ इंडियन डिश के साथ साथ चाइनीज़, मुगलई व्यंजनों के अलावा देसी पकवानों के स्टॉल भी लगाये जायेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में प्रिया पाल, पवन पाल कृष्णानंद राय समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY