PAC 35 वीं बटालियन में धूमधाम से मनी सरदार साहब की जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रम में ओजस्वी की मनमोहक प्रस्तुति

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर 35 वीं बटालियन के छात्र-छात्राओं के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। स्वयंसेवी संस्था एच जी फाउंडेशन  के कलाकारों ने भी अपने कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । देश की विभिन्न संस्कृति एवं लोक कला की प्रस्तुति कर राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित किया गया।

0
650

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । 35 पी ए सी बटालियन महानगर के कैंपस में रविवार को देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 35 वीं बटालियन के सेनानायक सत्येंद्र कुमार अपनी धर्मपत्नी एवं वामा सारथी संस्था की अध्यक्ष के साथ उपस्थित थे । समारोह में उपस्थित लोगों ने लौह पुरुष सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सेनानायक सत्येंद्र कुमार ने सरदार पटेल के जीवन के बारे में बच्चों को बताते हुए कहा कि उंन्होने आजादी के बाद देश के बिखरे रियासतों को एकीकृत किया।

सेनानायक सत्येंद्र कुमार ने बच्चों को बताया कि  सरदार पटेल ने नए भारत का निर्माण किया। इसी कारण से उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया जाता है। सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि देश एवं प्रदेशों की सभी सरकारें देश की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने और उसे मजबूत बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही हैं उन्होंने उनके प्रयासों का भी उल्लेख किया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर 35 वीं बटालियन के छात्र-छात्राओं के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। स्वयंसेवी संस्था एच जी फाउंडेशन  के कलाकारों ने भी अपने कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । देश की विभिन्न संस्कृति एवं लोक कला की प्रस्तुति कर राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित किया गया।

विद्यालय की छात्रा तृषा गर्ग की भारतनाट्यम की प्रस्तुति को लोगों ने सराहा जबकि ओजस्वी ने अपने नृत्यकला से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। अन्या, रौशनी कुमारी समेत अन्य छात्र छात्राओं के द्वारा सराहनीय प्रस्तुतियां दी गई और कला के माध्यम से लोक संस्कृतियों को रेखांकित करने का प्रयास किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here