अपर्णा चलीं भाजपा में। लोग कह रहे हैं ससुराल से मायके जाने में हर्ज ही क्या है!

कुछ दिनों पूर्व अखिलेश यादव ने भाजपा से स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान सहित तमाम मंत्रियों और विधायकों को सपा में शामिल कर भाजपा को जो झटका दिया था, भाजपा ने उनके परिवार को तोड़कर उसका भरपूर जवाब दिया।

0
404

लखनऊ / दिल्ली । उत्तर प्रदेश के सबसे शक्तिशाली राजनीतिक यादव परिवार की बहू अपर्णा बिष्ट यादव के समाजवादी पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन किये जाने पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेन्ट आ रहे हैं एक फेसबुक यूजर राजेश यादव ने अपनी टाइम लाइन पर लिखा है, ससुराल से मायके जाने में हर्ज ही क्या है! आपको बता दें कि अपर्णा का मायका उत्तराखंड में है जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म स्थान है।

आपको बताते चलें कि मुलायम सिंह की छोटी बहू और उनके सबसे छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव बुधवार को विधिवत बीजेपी में शामिल हो गई। उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौर में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य भी उपस्थित थे।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और वह प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के राष्ट्रवादी विचारधारा से बहुत प्रभावित रही हैं और समय-समय पर उनकी तारीफ करने में भी कभी हिचकती नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक सम्मान का विषय है कि आज उन्हें भाजपा ने अपना सदस्य बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपर्णा यादव के आने से भारतीय जनता पार्टी मजबूत हुई है और यह बताता है कि मुलायम सिंह की विरासत संभाले अखिलेश यादव अपने कथनी में पूरी तरह असफल हुए। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने कहा कि अखिलेश यादव ना केवल मुख्यमंत्री के रूप में सांसद के रूप में भी पूरी तरह से असफल रहे हैं । अपना परिवार बांधकर नहीं चल पाए तो प्रदेश को लेकर क्या चलेंगे।

श्री मौर्या ने इस अवसर पर भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर प्रहार किए, कहा कि अगर उन्होंने इतना ही विकास किया था, तो विधानसभा चुनाव लड़ने में क्यों डर रहे हैं? भाजपा के विकास कार्यों पर सिर्फ अपना स्टीकर लगाना ही अखिलेश यादव का काम है। उन्होंने भी अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व अखिलेश यादव ने भाजपा से स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान सहित तमाम मंत्रियों और विधायकों को सपा में शामिल कर भाजपा को जो झटका दिया था, भाजपा ने उनके परिवार को तोड़कर उसका भरपूर जवाब दिया। पहले मुलायम सिंह के समधी भाजपा का दामन थामे और आज उनकी बहू और उनके साढू ने भाजपा की सदस्यता ली।

LEAVE A REPLY