अखिलेश बोले, हर महीने 1500 रुपये पेंशन देंगे

यादव ने कहा कि सपेरा समाज को लोहिया आवास से जोड़ा गया था सरकार आने पर एक्सप्रेस वे के किनारे सपेरों के लिए योजनाएं तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है। 

0
427

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सपा पेंशन योजना को दोबारा शुरु करेंगे और जरूरतमंदों को हर वर्ष 18 हजार पेंशन दी जायेगी उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में 50 लाख गरीबों को समाजवादी पेंशन मिली थी।

अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा खाते सपा सरकार ने खुलवाए थे उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा बैंक की ब्रांच खोली गई थीं।

श्री यादव ने कहा कि सपेरा समाज को लोहिया आवास से जोड़ा गया था सरकार आने पर एक्सप्रेस वे के किनारे सपेरों के लिए योजनाएं तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here