चाहे कुछ भी हो अंजाम! नहीं थमेगा नहीं रुकेगा, हराम के ख़िलाफ़ पैग़ाम

जन जन तक पहुंचे पैग़ाम, दहेज देना भी है हराम' के थीम पर पैगाम 2019 के सेमीफाइनल के चौथे चरण में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी और सिटी लॉ कॉलेज ने दी प्रस्तुति 

0
877

पैगाम 2019 के सेमीफाइनल के चौथे चरण में रविवार को शहर के दो मुख्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया । निशातगंज के उमराव मॉल  पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी ने अपना नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके बाद गोमती नगर के पत्रकारपुरम में सिटी लॉ कॉलेज ने अपनी प्रस्तुति दी।

आपको बताते चलें कि पैगाम 2019 का संदेश है कि “जन-जन तक पहुंचे पैगाम। दहेज देना भी है हराम।” इस विषय पर बीते 5 अक्टूबर  को गोमती रिवरफ्रंट पर प्री राउंड का आयोजन किया गया था, जिसमें दस टीमें उपस्थित थी। इन सभी टीमों ने थीम पर अपने-अपने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियां दीं।

पैग़ाम 2019 के यह सेमीफाइनल 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2019 तक शहर के विभिन्न चौराहों पर किए जा रहे हैं जिनमें चयनित 10 टीमों को अलग-अलग जगहों पर अपने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दे रही है।

आज के नुक्कड़ नाटकों में निर्णायक की भूमिका अधिवक्ता मोहित निगम, अच्युत अवस्थी के साथ साथ सुश्री वर्तुल, सुश्री काव्या एवं मुकेश कुमार ने निभाई। निर्णायक मंडल ने ने दो टीमों के प्रयासों को सराहा।

इस अवसर पर दर्शकों ने इस ज्वलंत मुद्दे  पर अनूठे अंदाज़ में कदम उठाने के लिए वी द न्यू डेफिनेशन ऑफ यंगस्टर्स फाउंडेशन को प्रोत्साहित किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here