BCCI : सौरव गांगुली बनेंगे अध्यक्ष!

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट एसोसिएशन के एक सदस्य ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हमने सौरव गांगुली को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुन लिया है

0
1869

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में पिछले काफी समय से खाली चल रहे अध्यक्ष पद का दावेदार आखिरकार मिल गया है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बनाये जा सकते हैं। फिलहाल सी के खन्ना इस पद पर कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट एसोसिएशन के एक सदस्य ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हमने सौरव गांगुली को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुन लिया है। हालांकि बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव होने थे लेकिन 8 राज्यों के संघ को सालाना जनरल मीटिंग में भाग लेने से रोक लगा देने के बाद इसकी संभावना कम ही दिखाई दे रही है। बीसीसीआई चुनाव के लिए नामांकन देने के लिए 14 अक्टूबर आखिरी तारीख है।

रिपोर्ट के अनुसार सौरव गांगुली को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनाने का फैसला रविवार को हुई एक अनौपचारिक मीटिंग के दौरान लिया गया। शुरुआत में दो गुटों में बंटे होने के चलते बीसीसीआई अध्यक्ष के नाम को लेकर थोड़ा सा ड्रामा हुआ लेकिन बाद में सौरव गांगुली के नाम पर अनुराग ठाकुर ग्रुप और श्रीनिवासन ग्रुप के सदस्यों की सहमति बन गई। वहीं अध्यक्ष पद की रेस में दूसरे नंबर पर चल रहे कर्नाटक के बृजेश पटेल को आईपीएल का गवर्निंग काउंसिल चुना गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here