किसान आंदोलन के समर्थक अभय सिंह का निधन, क्या था शहीद ए आज़म भगत सिंह से उनका रिश्ता?

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे और सामाजिक कार्यकर्ता अभय सिंह संधू का बीते शुक्रवार को निधन हो गया था उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शोक व्यक्त किया है आपको बताते चलें कि अभय सिंह ने किसान आन्दोलन का समर्थन किया था।

0
659

लखनऊ / मोहाली । महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद ए आज़म भगत सिंह के भतीजे और सामाजिक कार्यकर्ता अभय सिंह संधू का शुक्रवार की शाम मोहाली के एक अस्पताल में निधन हो गया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे संधू साहब कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से संक्रमित थे। अस्पताल में भर्ती करने के बाद सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उनकी जान चली गई। अभय सिंह संधू कुछ दिन पहले ही कोविड-19 वायरस से संक्रमित थे, तबीयत ज्यादा बिगडने पर उनको मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

अभय सिंह संधू भगत सिंह के छोटे भाई सरदार कुलबीर सिंह के बेटे थे। अभय सिंह संधू ने हाल ही में तीनों कृषि कानून का खुल के विरोध किया था। संधू साहब ने किसान आन्दोलन में भाग लेते हुए सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन भी किया था और कई दिनों तक बॉर्डर पर उपस्थित रहकर लोगों का मनोबल बढ़ाते रहे। उसके बाद ही वो कोविड वायरस से संक्रमित हुए थे। अभय सिंह संधू के दुनिया छोड़ जाने पर पूरा पंजाब इस वक्त शोक में डूबा हुआ है।

संधू साहब के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दुख प्रकट किया। अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि शहीद-ए-आजम के भतीजे के निधन से काफी दुखी हुं। मेरी संवेदनाए उनके परिवार के साथ हैं। वाहे गुरू उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें। इसके साथ ही अमरिंदर सिंह ने संधू साहब के इलाज में लगे सारे खर्च को पंजाब सरकार के वहन करने की बात कही।

इसके साथ ही पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने अभय सिंह संधू को श्रद्धांजलि दी। उन्होनें संधू जी को एक कुशल सामाजिक कार्यकर्ता बताया। बलबीर सिंह ने कहा कि कोरोना के बाद शरीर की स्वास्थ्य जटिलताओं से संधू साहब नहीं लड़ पाए, वो इस दुनिया को और हमें अलविदा कह गए।

आपको बताते चलें कि कोरोना वायरस के मामले में इस वक्त पंजाब की स्थिती सही नहीं है। पंजाब में इस वक्त लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY