लखनऊ /मुंबई। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर संग फिल्म हिना में नजर आई बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस जेबा बख्तियार आज भारत से दूर पाकिस्तान में रहकर अपनी जिंदगी गुजार रही हैं जेबा की बात करें तो अपनी इस फिल्म में उन्होंने हिना के ही लीड किरदार को अदा किया था| हालांकि इनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी अधिक कामयाबी हासिल नहीं कर सकी, लेकिन एक्ट्रेस जेबा बख्तियार अपनी मासूमियत और खूबसूरती के दम पर दर्शकों के दिलों में अपनी पहचान बनाने में जरूर कामयाब रहीं|
जेबा बख्तियार भले ही इतनी दौलत और शोहरत हासिल ना कर पाई हो पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर यह काफी अधिक सुर्खियों में रही| यह बात जानकर आपको हैरानी होगी के जेबा बख्तियार ने असल जिंदगी में एक तो नहीं बल्कि कुल 4 बार शादियां रचाई थी| जेबा बख्तियार की जिंदगी में सबसे पहले क्रेटा में रहने वाले बिजनेसमैन सलमान विरमानी की एंट्री हुई थी| जेबा बख्तियार और सलमान ने एक दूसरे संग शादी कर ली इसके बाद जेबा इस शादी से एक बेटी की मां भी बनी थी| लेकिन इसके बाद इनका रिश्ता अधिक वक्त तक नहीं चल सका जिसके बाद तलाक लेकर यह दोनों अलग हो गए|
लेकिन इसके बाद इनके रिश्ते में मनमुटाव की स्थिति बन गई और इन दोनों ने इसके बाद तलाक का फैसला ले लिया| इस तीसरे रिश्ते में भी असफल होने के बाद जेबा बख्तियार ने पाकिस्तान में रहने वाले सोहेल खान लग्हारी के साथ चौथी बार शादी रचाई| जिनके साथ आज यह खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी गुजार रही हैं|







































