भारत और जापान असैन्य परमाणु सहयोग पर कर सकते हैं समझौता

0
1341

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय जापान यात्रा के दौरान भारत और जापान असैन्य परमाणु सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते है, फिलहाल इस बहुप्रतीक्षित समझौते पर दोनों पक्षों ने आतंरिक प्रक्रिया को पूरा कर लिया है, यह समझौते की रूपरेखा पिछले दिसंबर में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के भारत यात्रा के दौरान प्रदान की गई थी,
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि दोनों देशों ने इस संधि के मूल पाठ की कानूनी एवं तकनीकी पहलुओं समेत आतंरिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं,परन्तु उनसे पूछने पर कि क्या 11 नवंबर से शुरू हो रही पीएम मोदी की यात्रा के दौरान इस संधि पर हस्ताक्षर हो सकता है तो उन्होंने बताया कि, ‘मैं वार्ता के नतीजे के बारे में पहले से ही कोई मूल्यांकन नहीं कर सकता’।
साथ ही जापान की यात्रा के शुरू होने से पहले जापानी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पीएम मोदी से एक खास मुलाकात की है ।

LEAVE A REPLY