चालक वर्ग बहुत दैनीय अवस्था से गुजर रहे है क्योंकि अवैध स्टैंडो …..

0
1984

सभी चालक वर्ग बहुत दैनीय अवस्था से गुजर रहे है | इसी उददेश्यको लेकर चालको के हित में सर्व चालक कल्याण समिति का गठन किया गया समिति का मुख्य उददेश्य चालको पर हो रहे अत्याचार से मुक्त कराना है |और  जो ज्ञान के आभाव में गलती कर बैठते है उनको सही मार्ग दर्शन दिखाना कल्याण समिति का उददेश्य है चालको को यातायात नियमो के बारे में बताना तथा उनको अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एव संगठित करना ही समिति का प्रथम कर्तव्य है |उक्त विचार सर्व चालक कल्याण समिति के संस्थापक कौशल किशोर ने प्रगट करते हुए कहा कि प्रदेश मेस्थित सभी टोल प्लाजा की दरो में समानता रखी जाय |टोल प्लाजा की दरो को सरकारी व अन्य विभागों द्वारा जारी दरो की भांति सार्वजनिक किया जाय | पुलिस द्वारा सामान्यता   रात्रि में भारी वाहनों में चालकों प्रताड़ित व परेशान किया जाता हैव ऐसी व्यवस्था की जाय की नियमित व नियमानुसार चालकों को परेशान न किया जाय | पुलिस द्वारा अवैध वसूली पर अंकुश लगाया जाय | आपराधिक तत्वों द्वारा वाहनों को रोक कर अवैध वसूली की जाती है और जो चाक इसका विरोध करता है तो उसको मारा पिता जाता है इसे रोके जाने की व्यवस्थाकरायी  जाय | भारत सरकार द्वारा जारी अघिसूचना सं ० -सा.का. नि.1183 (अ) दिनांक 29 /12 /2016 पर विचार कराने की व्यवस्था की जाय ताकि बढ़ी हुई लाइसेंस फ़ीस बढ़ोत्तरी के सम्बन्ध के संदर्भ में हमारे संगठन के ज्ञापन को भारत सरकार को पुनः अग्रसित किया जाय | गाडी चलाते समय( (डयूटी टाइम  दुर्घटना ग्रस्त की अवस्था में मृतक चालक को उसके आश्रित परिवार के पोषण हेतु 10 लाख के वेतनमान के मुआवाजा की व्यवस्था की जाय |

प्रदेश अध्यक्ष जुबेर ने बताया कि ओला उबर जैसी रेडियो टैक्सीयो द्वारा मालिक चालको का मानसिक एवं आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है जो कि न्याय विरुध  है इन सभी कम्पनीयों कि उच्च स्तर पर जाँच कि जाये | जाँच में दोषी पाये जाने पर कठोर कार्यवाही कि जाये |उन्होंने कहा कि पुलिस व दंबग ठेकेदारों के संरक्षणमें उ.प्र.में चल रहे अवैध स्टैंडोको प्रदेश सरकार तुरन्त हटाते हुए उचित कार्यवाही करे

 

LEAVE A REPLY