बैंड बाजे की धुन के साथ नामांकन के लिए रवाना

0
585

बरेली : 121 विधानसभा नवाबगंज भाजपा के प्रत्याशी केसर सिंह गंगवार को कस्बे के हजारों लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर एवं बैंड बाजे की धुन के साथ नामांकन के लिए किया रवाना, इस दौरान रामलीला मैदान से लेकर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर एम पी आर्य के अस्पताल से होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचे |

वहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि सपा का प्रत्याशी पैसे से चुनाव जीतता है | पच्चीस साल से लोगों को गुमराह कर रहे हैं, लोगों के बुरे समय में पैर छू – छू कर व आंसू बहाकर बने mla| सपा की सरकार रहने के बाद लोगों को पता चल गया है कि कितने विकास पुत्र हैं ! भगवत सरन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गांव गांव में जाकर सभाएं नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि लोग उन्हें भगा रहे हैं| विकास को लेकर करते हैं खोखला वादा, अगर सपा कमजोर नहीं है तो कांग्रेस से हाथ मिलाने की क्या जरूरत थी ?
डॉक्टर एम पी आर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भी नहीं लड़ाया था भाजपा को डॉक्टर आर्य ने ! इसलिए भाजपा को पता चल गया है कि वह आस्तीन का सांप थे ! केसर सिंह गंगवार ने दावा करते हुए कहा कि इस बार भाजपा की सरकार बन रही है प्रदेश में |

LEAVE A REPLY