BJP के मंत्रियों के बड़बोल कहा नोटों से भी हटेंगे गांधी, विवादों के बाद वापस लिया बयान

0
388

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने के बाद, विवादों में फसते नजर आये खैर बाद में उन्होंने अपने बोले गये बयान को वापस ले लिया है|  इससे पहले खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर पर महात्मा गांधी की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो पर विवाद के बीच हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज का विवादित बयान सामने आया था, जिस पर अनिल विज ने कहा था कि जब से खादी के साथ गांधी का नाम जुड़ा है, खादी उठ ही नहीं सकी है, खादी डूब गई है। इतना ही नहीं अनिल विज ने यह भी कह डाला कि गांधी का ऐसा नाम है कि जिस दिन से नोट पर उनकी तस्वीर छपी है, उस दिन से नोट की डिवैल्यूएशन हो गई।

LEAVE A REPLY