उन्नाव: हमेशा अपनी विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले बीजेपी उन्नाव के बीजेपी सांसद सच्चिदा नन्द हरी साक्षी महाराज की प्रेस कांफ्रेंस|
उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए अपनी बात रख्खी | मेरठ में दिए गए विवादित बयान की चार बीवी चालीस बच्चे पर सफाई देते हुए कहा की वो बयान उन्होंने संत समाज को दिया था की देश की जन संख्या बढ़ रही है |साथ ही कहा कि सभी धर्मो को आगे बढ़ कर इसे रोकना होगा अब तीन तलक और चार बीवी चालीस बच्चे नहीं चलेंगे और इस बात को संत समाज देश में फैलाये| बीजेपी द्वरा राम मंदिर के मुद्दे को भुनाने पर साक्षी ने कहा राम मंदिर बीजेपी का नहीं विहिप और संतो का मुद्दा था संतो ने कहा जो पार्टी इस मुद्दे को लेकर चलेगी संत समाज उसके साथ होगी |महाराज ने कांग्रेस पर आरोप लगाया की विवादित भूमि को का शिलान्यास से लेकर ताला खोलने तक तथा बाबरी मस्जिद गिराने की दोषी कांग्रेस है| समाजवादी पार्टी पर कहा की मोदी जी राष्ट की राजनीति कर रहे है और समाजवादी परिवार और गद्दी की राजनीति कर रहे है वहीं ममता पर कटाछ करते हुए कहा की ममता के राज्य में हिन्दुयो पर अत्याचार रहा है उनके राज्य में राष्टपति शाशन नहीं लगाया गया इस पर उन्हें केंद्र को धन्यवाद् देना चाहिए |