मामला किशोरी की मौत………

0
498

जालौन: यह घटना कल की है जहां जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनगर में 15 वर्षीय एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई| घर के आंगन में उसका शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है, परंतु शरीर पर चोट का कोई निशान नजर नहीं है| पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी| फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है|
सैदनगर में शिवकुमार पांचाल की पुत्री मोहिनी आंगन में मृत पाई गई| सुबह उठने के बाद सबसे पहले पिता ने आंगन में मृत पड़ी बेटी को देखा। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना गई| इसके बाद कोटरा थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा जांच के लिये मौके पर पहुंचे| किशोरी कक्षा 8 में पढ़ती थी| उसकी मौत कैसे हुई फिलाहल यह पता नहीं चल पा रहा है| हालात को देखते हुए संदेह जताया जा रही है कि उसकी हत्या की गई है| परंतु मृतका के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है| इस कारण अब पुलिस ने निगाह पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है| पुलिस अधीक्षक जालौन डा राकेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मौत कैसे हुई| फिलहाल घर वाले कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है|

LEAVE A REPLY