लखनऊ: सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन शहर में एक कार्यक्रम के सिलसिले में लखनऊ में थे। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई दिलचस्म पहलुओं को उजागर किया |
उनसे मैनेजमेंट गुरू और राइटर सोहेल सेठ ने पूछा कि आपके अंदर इतना मनोबल कहां से आता है आप हर साल अपनी एक प्रिय चीज छोड़ देते हैं इस पर उन्होंने बताया कि मैंने 35-40 साल पहले शराब छोड़ दी, सिगरेट छोड़ दी, 20-25 साल पहले मांसाहार छोड़ दिया, 10 साल पहले चावल, देसी मिठाई, पान तक छोड़ दिया । अमिताभ ने बताया कि जब जया सुनती हैं कि ये छोड़ दिया, वो छोड़ दिया तो कहती हैं कि अब बस मैं ही बची हूं छोड़ने के लिए। इस पर मैं उनसे कहता हूं कि माफ करना देवीजी, ऐसा होने वाला नहीं है । और उनके प्रेम विवाह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया मैंने जया को और जया ने मुझे देखा बस हो गई शादी |






































