लखनऊ /मथुरा। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के दो दिवसीय प्रादेशिक प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भविष्य में पत्रकार बसों में आजीवन निःशुल्क (Free Bus Service) यात्रा कर सकेंगे। वृंदावन में आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेशभर से करीब ढाई सौ पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित 10 सूत्रीय ज्ञापन परिवहन मंत्री को सौंपा।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि योगी सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए निःशुल्क बस यानी Free Bus Service यात्रा योजना लाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री से वार्ता कर पत्रकारों और उनके परिवारों, जिनकी आयु 60 वर्ष से कम है, को भी इस सुविधा के दायरे में शामिल करने की सिफारिश करेंगे।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए Free Bus Service की यह व्यवस्था अनुबंधित बसों में भी लागू की जाएगी और पत्रकारों के लिए निर्धारित सीटों पर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। साथ ही प्रदेश की निजी बसों में भी पत्रकारों के लिए यह व्यवस्था लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि वर्ष 2027 तक प्रदेश में 7000 नई डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस सहित परिवहन विभाग की अधिकांश सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे आम लोगों को परिवहन कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में उनकी बड़ी भूमिका है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा को आवश्यक बताते हुए प्रभावी सुरक्षा कानून बनाने की मांग का समर्थन किया। वहीं आईएफडब्ल्यूजे के अध्यक्ष के विक्रम राव ने कहा कि पत्रकारों की समस्याएं केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं हैं बल्कि पूरे देश के मीडिया कर्मियों से जुड़ी हुई हैं।

प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने पत्रकार सुरक्षा कानून, यूट्यूब पत्रकारों के लिए अलग नीति, पत्रकार पेंशन और टोल प्लाजा पर निःशुल्क सुविधा की मांग उठाई। स्वागत समिति के अध्यक्ष शिवशरण सिंह ने कहा कि पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांगों को रखेगा। कार्यक्रम में पत्रकारों के लिए पांच लाख रुपये के बीमा कवर की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।सम्मेलन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें ब्रज की पारंपरिक होली ने सभी का मन मोह लिया
Yogi Cabinet के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

































