लखनऊ /दिल्ली /अमरोहा । शायर कमाल अमरोही की सरजमीं अमरोहा की युवा Painter ज़ोहा सिद्दीकी की चित्रकला प्रदर्शनी दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित की गई है। चित्रकार ज़ोहा सिद्दीकी की पेंटिग प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दीप दान प्रज्वलित कर किया।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने Painter ज़ोहा सिद्दीकी की चित्रकारी की सराहना करते हुए कला के क्षेत्र में युवाओं के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ज़ोहा की चित्रकला युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। कार्यक्रम में जस्टिस मनमोहन सिंह ने कला के क्षेत्र में अमरोहा के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि अमरोहा ने कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में नायाब नगीने दिये हैं उम्मीद है कि ज़ोहा की कला अमरोहा की विरासत को आगे बढ़ायेगी।

प्रख्यात युवा चित्रकार ज़ोहा सिद्दीकी की कलाकृतियों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनकी चित्रकारी में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकारों का सुंदर समन्वय दिखाई देता है। कम उम्र में ही ज़ोहा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर कला जगत में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी पेंटिंग्स न केवल सौंदर्यबोध को अभिव्यक्त करती हैं, बल्कि समाज, संस्कृति और मानवीय भावनाओं को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती हैं।
वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी का कला, साहित्य और संस्कृति से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। ज़ोहा सिद्दीकी जैसे युवा कलाकार यह साबित करते हैं कि समर्पण, निरंतर अभ्यास और सृजनात्मक सोच के माध्यम से किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ज़ोहा की चित्रकला अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रोत्साहित करेगी। ऐसे युवा कलाकार देश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Painter ज़ोहा की चित्रकला प्रदर्शनी में राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा, जस्टिस गनपथ सिंह, जस्टिस हिमा कोहली, जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल, धुरु गोयल, पूर्व राजपाल और गृह सचिव बी के दुग्गल, जस्टिस आफताब आलम, आयुष मुख्य निर्देशक प्रोफेसर असीम अली खान, पद्मश्री डा खलील उल्लाह, वरिष्ट सूचना अधिकारी एस एम खान, अभिषेक मनु सांघवी, बेगम फर्रुख नाज़, नवाब मुराद अली खान समेत भारी संख्या में लोगो ने प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। लखनऊ की चित्रकार नीता की प्रदर्शनी के लिए रिपोर्ट यहाँ पढें।

































