प्यार कभी कम नहीं करना कोई सितम कर लेना… गाने वाले बप्पी दा नहीं रहे

आपको बता दें कि बप्पी दा ने 1970-80 के दशक के दौरान 'चलते चलते', 'डिस्को डांसर' और 'शराबी' जैसी फिल्मों में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनका आखिरी बॉलीवुड गाना 'भंकस' साल 2020 की फिल्म 'बागी 3' के लिए था।

0
618

लखनऊ / मुंबई । भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन के बाद, बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर आई है। 80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को म्यूजिक को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) का बुधवार को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।

बप्पी दा के निधन की खबर पर किसी को भी यकीन नहीं हुआ। हर कोई यही सोचने लगा है कि काश यह खबर गलत हो। लेकिन उनके निधन की पुष्टि होते ही फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस के बीच सन्नाटा पसर गया।

आपको बता दें कि बप्पी दा ने 1970-80 के दशक के दौरान ‘चलते चलते’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘शराबी’ जैसी फिल्मों में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनका आखिरी बॉलीवुड गाना ‘भंकस’ साल 2020 की फिल्म ‘बागी 3’ के लिए था।

LEAVE A REPLY