वाह! लड़की वाह! एंकरिंग भी पैकेजिंग भी

    मीडिया की स्टूडेंट और उभरती हुई टीवी जर्नलिस्ट श्रुति ने एक न्यूज पैकेज लिखा जिसे न्यूज़ डॉन ने हुबहू वैसे ही पब्लिश कर दिया

    1
    628

    एंकर  : 17 वीं लोकसभा चुनाव 2019 सभी राजनीतिक दलों के लिए एक चुनौती बन गया है। सभी पार्टियां बीजेपी को दिल्ली की गद्दी  से बेदखल करने  के लिए एड़ी से चोटी  का ज़ोर लगा रही हैं लेकिन  मतभेद के बजाय मनभेद भी बढ़ते ही जा रहे हैं  । बहरहाल राजनीति में ये आमबात है।

    वीओ 1- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है कहा है कि समाजवादी पार्टी को अगर किसी ने धोखा दिया है तो वो है कांग्रेस….। कांग्रेस को बहुत ज्यादा घमंड है…कांग्रेस सपा को धोखा देने में हमेशा आगे रही है  ।

    विजुअल :

    वीओ 2- लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण पूरे होने के बाद अखिलेश ने ये बयान दिया है….और कहा पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी का गठबंधन हुआ था लेकिन सपा को करारी हार मिल गयी थी और बाज़ी बीजेपी ने मार ली भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता पर बैठ गयी…हालांकि हार जीत तो लगी रहती है लेकिन अखिलेश ने इस हार का दोषी सीधा कांग्रेस को ठहराया।

    बाइट : अखिलेश यादव

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

    वीओ 3- लोकसभा चुनाव का चौथा मतदान 29 अप्रैल को होना है और पाँचवा मतदान 19 मई को होगा…इसी के बाद 23 मई को लोकसभा चुनाव का नतीजा आ जाएगा।

    विजुअल :

    वीओ 4- सपा, बसपा और आरएलडी ने गठबंधन कर कांग्रेस को किनारे कर दिया और गठबंधन पार्टियां प्रचार प्रसार में जुट गईं…इस गठबंधन से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा था।

    बाइट : मैडम माया

    बसपा प्रमुख मैडम मायावती

    वीओ 5- कांग्रेस ने गठबंधन से हटाये जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतार दिया…..प्रियंका ने फिर ठान लिया कि चुनाव खुद के दम पर जीतना है और फिर कांग्रेस के प्रचार के लिए प्रियंका वाड्रा जोरो शोरों से काम में जुट गयीं, हालांकि ये सियासी खेल है कि एक दूसरे पर जब तक हमला ना बोलें तब तक राजनीति में मज़ा नहीं आता है।

    विजुअल :

    बाइट : प्रियंका गांधी

    वीओ 6- अखिलेश यादव ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कसा।

    बाइट : ‘हमें कह रहे हैं कि संविधान ना होता, तो भैंस चरा रहे होते’ , कैसे सीएम हैं योगी आदित्यनाथ?  अगर लैपटॉप दे दो कि जरा चला दो तो दो दिन पता नहीं लगेगा और गायब हो जाएंगे। अगर हमारे बारे में उनके ये विचार हो सकते हैं तो सोचो गरीब के बारे में क्या तुलना करते होंगे!

    हुज़ूर बात तो पते की है लेकिनसंसंसाधनों के बंटवारे में अगर परिवार वाद और बिरादरी वाद चलेगा तो पूछा तो जायेगा।

    बहरहाल अल्ताफ राजा के गानों की पैरोडी का मजा लीजिये।

    चार चरण रह गए हैं अरमां जवान हैं

    कोई बदहवास है तो कोई बदज़ुबान है

    दिन है जुमेरात का, मज़ा लीजिये।        थोड़ा  इंतजार का मज़ा लीजिये॥

    1 COMMENT

    LEAVE A REPLY