…तो क्या ब्राह्मण बसपा को करेगा वोट ?

0
1292

ब्राह्मणों पर जोर मारती मायावती

ब्राह्मण की  हालत मुस्लिम समुदाय की तरह होती जा रही है | प्रथम चरण का चुनाव मुँहाने पर है और ब्राह्मण भ्रमित है | आखिर क्या कारण है कि जो अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा . अब तक बीजेपी का समर्थन कर रही थी वह अचानक बसपा में अपनी आस्था जाहिर करते हुए बसपा को समर्थन देने का ऐलान किया |  जो आज तक बीजेपी के वोटर्स थे आखिर इतनी जल्दी पाला बदलने पर वह किधर जायेगा |  निश्चित रूप से उसके सामने भ्रम खड़ा है |  क्या वजह थी कि अचानक ब्राहमण का नेत्रत्व करने वाले अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी बसपा कि ओर चल दिए |  जाहिर है कि बीजेपी में इनका तिरस्कार हुआ हो अथवा बीजेपी ब्राहमण विरोधी मानसिकता से भरी हो |  फिलहाल ब्राहमण महासभा में ही असमंजस कि स्थिति है | जहां एक ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष बसपा की गोद में जा बैठे हैं वहीँ दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष अंजनी तिवारी का मानना है कि यह फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष का व्यक्तिगत हो सकता  है न कि संपूर्ण ब्राह्मण समाज का | उन्होने ने इस समर्थन को सिरे से ख़ारिज कर दिया |  अंजनी  तिवारी का मानना है कि मतदाता अपने विवेक का निर्णय करे |  अंजनी तिवारी ने बोला कि ब्राह्मण कोई भेंड़ नहीं कि उसे हांका जाय |  ब्राह्मण अपना अन्तिम निर्णय सोच समझ कर लेगा |  ब्राहमण झुण्ड में चलने का आदी नहीं वह स्वयं विचारवान है |  वह अपना नेता रखता तो है  लेकिन निर्णय वह स्वविवेक से ही लेता है |

अब यह विरोधाभास जब ब्राह्मण संगठन में ही है तो आखिर क्या उम्मीद की जाये कि ब्राहमण के नेत्रत्व से किसी पार्टी का क्या भला हो सकता है |  खैर ब्राहमणों की  बात करने वाली एक मात्र पार्टी बसपा है जो पहले तो इन्हें जूता   मारने कि बात करती थी लेकिन कालांतर में वह ब्राह्मणों की बात करने लगी और उनके लिए आरक्षण की बात करने वाली आज एकमात्र पार्टी है | मान लीजिये कि यदि ब्राहमण और मुस्लिम को बसपा अपनी ओर खींच ले गई तो क्या होगा |   जाहिर है ! सरकार बहन जी कि बननी तय मानी जाएगी | अब हो सकता कि इस स्थिति को भापते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पाला बदला हो | लेकिन इनसे पहले संगठन के संगरक्षक बीजेपी के नेता व सांसद जगदम्बिका पाल ने अचानक दो दिन पहले त्यागपत्र देकर हाथ पीछे खींच लिया | ऐसा भी हो सकता है कि बीजेपी का उनपर दबाव पड़ा हो | यदि बीजेपी का ब्राह्मणों के प्रति ऐसा चरित्र हो तो अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने क्या गलत किया और क्या सही समाज इसका आंकलन स्वयं करे |

LEAVE A REPLY