लखनऊ: नामांकन पर्चा भरने के बाद मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव सबसे अमीर प्रत्याशी है यह साफ हो गया है, पार्टी ने उन्हें राजधानी लखनऊ कैंट सीट से चुनावी दंगल में उतारा है|
अपर्णा यादव ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया है, नामांकन पत्र में अपर्णा ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है, नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे के अनुसार अपर्णा यादव के पास 23 करोड़ से भी ज्यादा की चल और अचल संपत्ति की घोषणा की है, इस घोषणा में उन्होंने अपने पति और मुलायम सिंह यादव के दूसरी पत्नी से बेटे प्रतीक यादव की 5.23 करोड़ की लेम्बोर्गिनी कार का भी जिक्र किया है| चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में अपर्णा ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा देते हुए कहा है कि उनके पास 3.27 करोड़ की चल संपत्ति है वहीं 12.5 लाख की अचल संपत्ति है, उनके पति प्रतीक यादव के पास 20 करोड़ की संपत्ति है|






































