लखनऊ । उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की लखनऊ नगर कार्यकारिणी (वर्ष 2022- 24) का द्विवार्षिक चुनाव आम सभा की बैठक में चुनाव संचालन समिति के सदस्यों अविनाश त्रिपाठी, पवन जायसवाल, मोहम्मद अफजल की देखरेख में संपन्न हुआ।
लखनऊ नगर कार्यकारिणी के चुनाव में हरजिंदर सिंह -अध्यक्ष, मोहित कपूर ,राजीव शुक्ला, आशीष गुप्ता, संजय त्रिवेदी, अशोक भाटिया ,संजीव जैन, अमित अग्रवाल, राजन मिश्रा – महामंत्री, गिरीश भार्गव कोषाध्यक्ष चुने गए। नगर कार्यकारिणी में 35 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 60 उपाध्यक्ष ,10 संगठन मंत्री, 10 मंत्री, 10 संयुक्त मंत्री, 5 प्रचार मंत्री तथा विभिन्न क्षेत्रों से 10 विधि सलाहकार चुने गए।
लखनऊ नगर कार्यकारिणी के चुनाव सकुशल संपन्न होने पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा एकजुटता और जागरूकता से ही होगा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान संभव है।
उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से व्यापारियों के हितो की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। श्री गुप्ता ने कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल अपनी कार्यशैली के कारण धीरे-धीरे व्यापारियों में सबसे लोकप्रिय होते हुए सबसे बड़ा संगठन बनता जा रहा है उन्होंने कहा संगठन जितना सशक्त होगा उतना ही सरकारें व्यापारियों की बात सुनेगी। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने बताया शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी में भव्य स्तर पर किया जायेगा।