लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath आगामी 1 जून को प्रदेश के Topper Students को सम्मानित करेंगे। राजधानी लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री का (Lok Bhavan) में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सम्मान समारोह 2026 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
समारोह में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) के साथ-साथ सीबीएसई (CBSE), सीआईएसई (CISE) तथा संस्कृत शिक्षा बोर्ड के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया जाएगा। CM योगी राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले टॉप-10 Topper Students को स्वयं सम्मानित करेंगे। इन छात्रों को एक-एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को टैबलेट, प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर उनकी उपलब्धियों को मंज़र ए आम पर लाया जाएगा।
बता दें कि सरकार का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अन्य छात्रों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार शिक्षा व्यवस्था में सुधार और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे हैं। इसी क्रम में Topper Students को टैबलेट प्रदान कर उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक और शिक्षक भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को भव्य और प्रेरणादायक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। सरकार का मानना है Topper Students के सम्मान से छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना बढ़ेगी और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि शिक्षा ही विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव है। इसी सोच के तहत प्रदेश सरकार लगातार मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं और सम्मान समारोह आयोजित कर रही है। सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। ऐसे कार्यक्रम न केवल छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व को भी मजबूत करते हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि आज के मेधावी विद्यार्थी ही कल के सफल वैज्ञानिक, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी और राष्ट्रनिर्माता बनेंगे।



































