मुजफ्फरनगर में 2013 में हुए दंगो की जांच कर रहे जस्टिस विष्णु सहाय आयोग ने राज्यपाल राम नाइक को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में सत्ता पर काबिज सपा पार्टी को दंगा भड़काने का दोषी करार दिया है। साथ ही बीजेपी को भी दंगा भड़काने का दोषी माना है| आपको बता दें कि इस दंगे में 60 से अधिक लोग मारे गए थे और 50000 से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे।