Home Blog Page 3

BJP विधायक गोपाल जी टंडन का निधन, CM योगी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ पूर्व के विधायक तथा राज्य सरकार के पूर्व मंत्री श्री आशुतोष टण्डन ‘गोपाल जी’ के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री टण्डन लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मुख्यमंत्री जी ने स्व0 श्री टण्डन के आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री  ने कहा कि श्री आशुतोष टण्डन एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। न केवल अपने विधान सभा क्षेत्र में, बल्कि पूरे लखनऊ में लोग उन्हें उनके पूज्य पिता द्वारा दिए गए नाम ‘गोपाल जी’ के नाम से पुकारते थे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से 2022 तक उनके (मुख्यमंत्री जी) साथ प्रदेश सरकार के मंत्रिमण्डल में श्री आशुतोष टण्डन ने चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा व नगर विकास विभाग के कार्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। इन 05 वर्षों में सरकार के बड़े-बड़े निर्णयों जैसे प्रयागराज कुम्भ-2019 के भव्य व दिव्य आयोजन, वर्ष 2017 में अयोध्या में प्रारम्भ दीपोत्सव के कार्यक्रम, वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज तथा तकनीकी शिक्षा के उन्नयन के कार्यक्रमों में उनकी बहुत ही सकारात्मक भूमिका थी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यद्यपि इस कमी को पूरा नहीं किया जा सकता, परन्तु राज्य सरकार शोक संतप्त परिजनों का पूरा सहयोग करेगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व से विधायक श्री आशुतोष टण्डन उर्फ गोपाल जी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है ।प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर श्रद्धेय आशुतोष टण्डन जी के पार्थिव देह पर भाजपा का ध्वज ओढाकर पुष्पांजलि अर्पित की।

पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, अभिजात मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित सह प्रभारी हिमांशु दुबे, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित सहप्रभारी लक्ष्मण चौधरी, अतुल अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आशुतोष टंडन जी को श्रद्धांजलि दी। गुलाला घाट पर हुए अंतिम संस्कार में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नम आँखो से अंतिम विदाई दी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने श्रद्धेय आशुतोष टंडन जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक श्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी‘ के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है। श्री आशुतोष टंडन जी अपनी कर्तव्यनिष्ठता, सादगी, सरलता और ऊर्जावान नेता के रूप सदैव याद किये जाते रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देंने तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने श्रद्धेय आशुतोष टंडन जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यूपी के बिजली मंत्री की भारत सरकार के बिजली मंत्री ने तारीफ की

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । भारत सरकार के केंद्रीय विद्युत मंत्री आर.के. सिंह ने उत्तर प्रदेश में हो रहे विद्युत सुदृढ़ीकरण के कार्यों, विगत 01 वर्ष में लाइन हानियो में 09 प्रतिशत की कमी होने तथा अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में किये जा रहे बेहतरीन कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जिसने विगत एक वर्ष में एटी & सी लॉसेस को 09 प्रतिशत तक कम किया है, इसके लिए उन्होंने यूपी के बिजली मंत्री ए.के. शर्मा, उनकी टीम तथा विद्युत कर्मियों के कार्यों की प्रशंसा की और प्रोत्साहित किया।

केंद्रीय विद्युत मंत्री आर.के. सिंह आज नई दिल्ली में भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा 06 व 07 नवम्बर को आयोजित किए गए राज्य एवं संघ राज्यक्षेत्र के विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने यूपी के बिजली मंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि अन्य प्रदेशों को भी उत्तर प्रदेश से सीख लेना चाहिए। उत्तर प्रदेश ने केंद्र की आरडीएसएस योजना के मद में भेजी गई धनराशि का बेहतर उपयोग कर अपनी बिजली की जर्जर व्यवस्था को दुरुस्त कर रहा। उत्तर प्रदेश का विद्युत तंत्र अब सक्षम बन रहा है।इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के हाल के आधारभूत संरचना के कार्य तथा अनेक क्षेत्रों में वर्तमान सुधार के मापदण्डों पर यूपी के बिजली मंत्री के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा हुई।

केंद्र की RDSS योजना में देश में सर्वोत्तम कार्य करते हुए बिजली की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए भारत सरकार से RDSS योजना में मिले फंड का समुचित एवं संपूर्ण उपयोग करने के लिए ।AT & C Losses (हानियाँ) 09 प्रतिशत कम करने के लिए यूपी के बिजली मंत्री की तारीफ की उन्होंने कहा कि इसका सीधा अर्थ यह है कि 8500 करोड़ रुपये का फ़ायदा। इसका यह अर्थ है कि 01 लाख करोड़ रूपए के घाटे में चल रहे विद्युत तंत्र का घाटा एक झटके में ही 10 प्रतिशत कम हुआ।आश्चर्य नहीं कि पिछले साल की अपेक्षा अक्तूबर 2023 के महीने में 20 प्रतिशत राजस्व संग्रह ज़्यादा हुआ है। वहीं आरडीएसएस योजना में अच्छा काम होने का अर्थ यह है कि जहां जर्जर तार और बांस-बल्ली के खंभों से मुक्ति मिलेगी, वहीं ऐबी केबल लगाने से लाइन लॉस और भी कम होगा। लखनऊ में पोल्ट्री कॉन्क्लेव की पूरी रिपोर्ट के लिए यहाँ क्लिक करें। 

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा के प्रयासों व निर्देशन में विद्युत के आधारभूत संरचना में किये गये अनुरक्षण एवं नवीनीकरण के कार्यों से पिछले डेढ़ वर्षों में उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। उपभोक्ताओं को अनवरत विद्युत आपूर्ति देने के साथ ही तकनीकी एवं वाणिज्य हानियां (AT & C Losses) में 09 प्रतिशत की गिरावट आई और राजस्व संग्रह में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी में भी अभूतपूर्व सफलता मिली।विगत एक वर्ष में किये गये अनुरक्षण कार्यों से 41 हजार किलोमीटर लंबाई के जर्जर तार बदल कर नई बंच केबल लगाई गयी। साथ ही पिछले माह में 90 हजार नये खंभे भी लगाये गये हैं।

विगत एक वर्ष में तकनीकी एवं वाणिज्य हानियों को (AT & C Losses) कम करने में सफलता मिली और इसमें 09 प्रतिशत तक की गिरावट आयी। वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 31.19 प्रतिशत की तकनीकी एवं वाणिज्य हानियां दर्ज की गयी थी, जो कि वित्तीय वर्ष 2022-2023 में 09 प्रतिशत से ज्यादा घटकर 22.01 प्रतिशत ही रह गयी हैं।पिछले एक वर्ष में राजस्व संग्रह में भी 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। अक्टूबर 2022 में राजस्व संग्रह 4139 करोड़ रूपये हुआ था जो कि इस वर्ष 2023 के अक्टूबर माह तक 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4844 करोड़ रूपये हुआ है।

प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने और इसके आधारभूत संरचना को बदलने के लिये केन्द्र की मदद से प्रदेश में आर.डी.एस.एस. एवं बिज़नस प्लान योजना चलायी जा रही है। आर.डी.एस.एस. योजना के अंतर्गत वर्तमान में 17 हजार करोड़ रूपये से अधिक की लागत से कार्य कराये जा रहे हैं। साथ ही बिजनेस प्लान के तहत 05 हजार करोड़ रूपये और नगरों में विद्युत व्यवस्था के सुधार हेतु एक हजार करोड़ रूपये के कार्य कराये जा रहे हैं। इस प्रकार कुल 23 हजार करोड़ रूपये से अधिक की लागत से प्रदेश के जर्जर तार, खंभों को बदलने के साथ ही ट्रांसफार्मर बदलने व उच्चीकृत करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

विद्युत व्यवस्था सुधार के तहत प्रतिदिन लगभग 01 हजार ट्रांसफार्मर बदले गयें। पिछले कुछ महीनों में 4.60 लाख ट्रांसफार्मर बदले या उच्चीकृत किए गये। जिससे लो बोल्टेज की समस्या का समाधान हो रहा है। पिछले महीनों में 41 हजार किलोमीटर लंबाई के जर्जर तार बदल कर नई बंच केबल लगाई गईं हैं। इसमें से लगभग 06 हजार कि.मी. अक्टूबर माह में ही लगाई गई। वहीं बांस-बल्ली वाले व जर्जर खंभे बदलने के कार्य में पिछले अक्टूबर माह में ही 90 हजार नये खंभे लगाये गये हैं।साथ ही बिजली की बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए जवाहरपुर और ओबरा में 660 मेगावाट की दो यूनिट (1320 मेगावाट) तैयार होकर ऊर्जाकृत हो गयी हैं. वहीँ ओबरा में एन टी पी सी के साथ 1600 मेगावाट की यूनिट डाली जा रही है। For more updates follow on X 

दीपावली एवं छठ पर्व पर अतिरिक्त बसें चलाएगा परिवहन निगम

0

*लखनऊ, 6 नवम्बर:* दीपावली एवं छठ पर्व पर घर आने वालों का सफर परिवहन निगम आसान करेगा। योगी सरकार की तरफ से अतिरिक्त परिवहन की व्यवस्था की गई है। 12 नवम्बर को दीपावली एवं 19 नवम्बर को छठ का पर्व है। इस दृष्टि से प्रदेश के लोगों को अच्छी परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके, इसके लिए परिवहन निगम अपनी तैयारियां कर रहा है।

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि 10 से 20 नवम्बर तक अधिक संख्या में बसों के संचालन किये जाने के निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली एवं छठ के पूर्व एवं पश्चात की तिथियों में यात्रियों का आवागमन अधिक संख्या में होता है। प्रदेश के लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, परिवहन निगम इसका ध्यान रखेगा। उन्होंने कहा कि बसों के संचालन में वृद्धि सहित कर्मचारियों की उपलब्धता एवं उत्पादकता में वृद्धि हेतु परिवहन निगम इस अवधि में विशेष प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है। परिवहन मंत्री ने कहा कि दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों को मुख्यतः दिल्ली, जयपुर, कानपुर, लखनऊ आदि नगरों से पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न नगरों में जाना होता है, जिसके लिए पर्याप्त संख्या में बसों के संचालन की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने कहा कि छठ का पर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। लोग दूरदराज से इन क्षेत्रों में पहुंचते हैं। ऐसे यह निर्णय लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूचियों को अपडेट करने के निर्देश दिए

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने अपने कार्यालय के अधीनस्थ अधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के लिए चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का गहनता से पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सीईओ कार्यालय में तैनात अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को मण्डल आवंटित कर दिये गये।इसमें अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रशेखर को मेरठ, अयोध्या, देवीपाटन तथा चित्रकूट मण्डल के 19 जनपद, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री कुमार विनीत को कानपुर, मुरादाबाद, आगरा तथा वाराणसी मण्डल के 19 जनपद, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुश्री निधि श्रीवास्तव को लखनऊ, अलीगढ़, बरेली तथा गोरखपुर मण्डल के 18 जनपद एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री रत्नेश सिंह, को सहारनपुर, झांसी, आजमगढ़, मिर्जापुर, बस्ती तथा प्रयागराज मण्डल के 19 जनपदों में जाकर भी पर्यवेक्षण करेंगे।

पर्यवेक्षण कार्य के लिए नामित अधिकारियों तथा अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा भी सम्प्रति विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिनों में आयोजित विशेष अभियान दिवसों में 04 व 05 नवम्बर, 25 व 26 नवम्बर तथा 02 व 03 दिसम्बर, 2023 में अपने मण्डल से संबंधित जनपदों में मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया जायेगा।इसी क्रम में 04 नवम्बर, 2023 को अपर मुख्य निर्वाचन श्री चन्द्रशेखर ने जनपद बाराबंकी एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुश्री निधि श्रीवास्तव ने जनपद लखनऊ व रायबरेली के विभिन्न मतदेय स्थलों पर निरीक्षण कर दिशा-निदेश दिए।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विनय पाठक ने जनपद बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अमित सिंह ने जनपद मैनपुरी तथा विशेष कार्याधिकारी श्री संजय कुमार सिंह ने जनपद सीतापुर, लखीमपुर खीरी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय ने जनपद औरैया इटावा के मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

सीएम ने कहा, सरकार का सरोकार स्त्री सम्मान

लखनऊ /बलिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि महिलाओें की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलम्बन सरकार का लक्ष्य है। इसे प्राप्त करने के लिए प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूह और बी0सी0 सखी कार्य कर रही हैं। प्रदेश पुलिस बल में 20 प्रतिशत महिला कार्मिकों की तैनाती के कार्यक्रम को सरकार ने प्राथमिकता से आगे बढ़ाया है। आने वाले समय में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अधिक महिला शिक्षकों की भर्ती के कार्य को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। सरकार आधी आबादी के सम्मान और सुरक्षा पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने देगी। उन्हें आर्थिक स्वावलम्बन की ओर अग्रसर करने के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री जी आज जनपद बलिया में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के उपरान्त इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने जनपद बलिया के विकास हेतु 129 करोड़ रुपये लागत की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी का वितरण तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने संसद व विधानसभा में महिलाओं के लिए स्थान आरक्षित करने के लिए हाल ही में नई संसद भवन के सत्र में अधिनियम पारित कराने का कार्य किया है। जब वर्ष 2026 में परिसीमन होगा, उसके बाद विधानसभा और लोकसभा की एक तिहाई सीटों पर महिलाओं को आरक्षण की सुविधा प्राप्त होगी। बलिया सहित पूरे देश की अधिक से अधिक महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में चुनकर जाने का अवसर प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री जी ने इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बेटियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए सरकार जिस रूप में कार्य कर रही है, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उसका एक उदाहरण है। अब तक इस योजना के अंतर्गत 15 हजार रुपये की राशि बेटी के जन्म से लेकर 06 चरणों में दी जाती थी। नए सत्र से इसे 25 हजार रुपये किया जा रहा है। बेटी के विवाह योग्य होने पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 51 हजार रुपये देने का प्राविधान किया गया है। यह सभी कार्य प्रधानमंत्री जी के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के अभियान को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का क्रम है। सरकार ने महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के जो कार्यक्रम प्रारम्भ किए हैं, वह अनवरत जारी रहेंगे। बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज एक नए भारत के दर्शन हमें हो रहे हैं। नये भारत में सुरक्षा, स्वाभिमान, सम्मान तथा बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक गांव, गरीब, नौजवान, महिला तथा समाज के हर तबके को प्राप्त हो रहा है। गरीबों के लिए शौचालय बनाएं गए हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस के निशुःल्क कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। इससे महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है। दीपावली के अवसर पर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश की बहनों को एक निःशुल्क सिलेण्डर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गरीबों को आवास दिलाए गए हैं। स्वामित्व योजना के अन्तर्गत जिस जमीन पर लोगों का मकान है, उसका अधिकार दिया गया है। पी0एम0 स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मान दिलाया जा रहा हैं। इसके साथ ही, 05 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर भी प्रदेश के 10 करोड़ लोगों को दिया जा रहा है। जन धन खातों से प्रारम्भ हुई यह योजनाएं आज एक नई ऊंचाई को प्राप्त कर रही हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बलिया की धरती क्रान्ति की भूमि है। यह सदैव चुनौतियों से जूझते हुए अपना मार्ग बनाती है। बलिया जो रास्ता तय करता है, बाद में देश भी उसका अनुसरण करता है। सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत यहीं के अमर सपूत महान क्रांतिकारी मंगल पाण्डे ने बैरकपुर से की थी। देखते ही देखते पूरे देश में आजादी का प्रथम स्वतंत्रता समर प्रारंभ हो गया था। सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम ने देशवासियों को एहसास कराया कि अगर पूरा देश एकजुट होकर लड़ेगा, तो अंग्रेज बहुत दिनों तक भारत को गुलाम नहीं बना सकते हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत सन् 1947 में आजाद हुआ, लेकिन सन् 1942 में ही बलिया ने अपने आप को स्वाधीन घोषित कर दिया था। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा दिये गये भारत के संसदीय लोकतंत्र को जब कुचलने का प्रयास किया गया, तो श्री जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में पूरा देश आंदोलित हो गया था। उस समय लोकतंत्र को बचाने, देश के आम नागरिकों की आपसी एकता को बनाए रखने तथा उनके मौलिक अधिकारों को प्रदान करने के लिए बलिया ही खड़ा हुआ था। बलिया के साथ ही पूरा देश खड़ा हुआ था। शहीद मंगल पाण्डेय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चित्तू पाण्डेय, लोकनायक जयप्रकाश नारायण या श्री चंद्रशेखर इन सभी ने बलिया को एक नई पहचान दी।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज विकास की अनेक योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए वे यहां आए हैं। विकास में अब कोई बाधा नहीं है। कोरोना महामारी पर नियंत्रण करने के बाद आज विकास के लिए पर्याप्त धनराशि है। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य तथा नए चिकित्सा केंद्रों की स्थापना के लिए आज यहां 130 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है। आने वाले समय में इससे भी बड़ी परियोजनाएं यहां आने वाली है। बलिया में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी किया जाना है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री श्री चन्द्रशेखर जी के नाम पर चल रहे विश्वविद्यालय में नए भवन का निर्माण हो रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में विकास की प्रक्रिया को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। अब बलिया विकास में पीछे नहीं रहेगा। बलिया को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लिंक एक्सप्रेस-वे के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। बलिया उत्तर प्रदेश में जलमार्ग का सबसे अच्छा स्थान बनने जा रहा है। यह एक ओर गंगा जी से तथा दूसरी ओर सरयू जी से घिरा है, स्वाभाविक रूप से इसका लाभ यहां के लोगों को होगा। वाराणसी से हल्दिया के मध्य इनलैण्ड वॉटर-वे प्रारम्भ हो चुका है। सरयू नदी के माध्यम से अयोध्या तक इनलैण्ड वॉटर-वे की तैयारी की जा रही है। बलिया एक ऐसा जनपद होने जा रहा है, जहां दोनों ओर इनलैण्ड वॉटर-वे की सुविधा होगी। इनमें फ्लोटेड जेट्टी बनेंगी। इसके माध्यम से लोगों को आवागमन की सुविधा और उत्पादों को दुनिया के बाजार में पहुंचाने का अवसर प्राप्त होगा। यह किसान की आमदनी को कई गुना बढ़ाने का माध्यम बनेगा।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार बलिया के विकास को पिछड़ने नहीं देगी। बलिया विकास में लखनऊ और गाजियाबाद से प्रतिस्पर्धा करेगा। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से प्रदेश सरकार शीघ्र ही इनलैण्ड वॉटर-वे अथॉरिटी का गठन करने जा रही है। अब घाघरा नदी या गंगा नदी दोनों में बड़े-बड़े स्टीमर चलेंगे और यहां के सामान को एक्सपोर्ट करने का माध्यम बनेंगे। किसानों को फल, सब्जी तथा दुग्ध उत्पादन के लिए नया मंच, मार्केट और अधिक दाम मिलेंगे। इसके माध्यम से रोजगार के अनेक नए अवसर भी सृजित होंगे। इस अवसर का लाभ बलिया, गाजीपुर, देवरिया सहित अन्य जनपदों को लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान में श्रीअन्न की मांग बढ़ रही है, जिसे मोटा अनाज कहते हैं। आज प्राकृतिक खेती की मांग भी बढ़ रही है। बलिया में नदियों के किनारे होने वाली सब्जी की खेती अधिकतर प्राकृतिक पद्धति से, बिना केमिकल और फ़र्टिलाइज़र के की जाती है। इनसे होने वाली उपज को सर्टिफिकेशन से जोड़कर बलिया के किसान कई गुना दाम पैदा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री जी ने सभी को दीपावली और छठ पर्व की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्री दानिश आजाद अन्सारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बिजली मंत्री का दावा, बिजली व्यवस्था ठीक हो रही

0

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा द्वारा कराये जा रहे विद्युत के आधारभूत संरचना में किये गये अनुरक्षण एवं नवीनीकरण के कार्यों से पिछले डेढ़ वर्षों में उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। उपभोक्ताओं को अनवरत विद्युत आपूर्ति देने के साथ ही तकनीकी एवं वाणिज्य हानियां (AT & C Losses) में 09 प्रतिशत की गिरावट आई और राजस्व संग्रह में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी में भी अभूतपूर्व सफलता मिली। इस दौरान किये गये अनुरक्षण कार्यों से 41 हजार किलोमीटर लंबाई के जर्जर तार बदल कर नई बंच केबल लगाई गयी। साथ ही पिछले माह में 90 हजार नये खंभे भी लगाये गये हैं।

ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए बताया कि विगत डेढ़ वर्ष में बिजली व्यवस्था के सुधार के साथ ही आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने में पूरा विभाग जी जान से लगा हुआ है। विगत 18 माह में आधारभूत संरचना के अनुरक्षण एवं नवीनीकरण के व्यापक कार्यक्रम और तकनीक के उपयोग से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा के साथ ही अनवरत विद्युत आपूर्ति से लाभांवित किया गया है।
मंत्री श्री एके शर्मा ने बताया कि विद्युत कार्मिकों के अथक प्रयासों से विगत एक वर्ष में तकनीकी एवं वाणिज्य हानियों को (AT & C Losses) कम करने में सफलता मिली है और इसमें 09 प्रतिशत तक की गिरावट आयी है। वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 31.19 प्रतिशत की तकनीकी एवं वाणिज्य हानियां दर्ज की गयी थी, जो कि वित्तीय वर्ष 2022-2023 में 09 प्रतिशत से ज्यादा घटकर 22.01 प्रतिशत ही रह गयी हैं।
ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि पिछले एक वर्ष में राजस्व संग्रह में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। अक्टूबर 2022 में राजस्व संग्रह 4139 करोड़ रूपये हुआ था जो कि इस वर्ष 2023 के अक्टूबर माह तक 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4844 करोड़ रूपये हुआ है।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि इसके साथ ही विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने और इसके आधारभूत संरचना को बदलने के लिये केन्द्र की मदद से प्रदेश में आर.डी.एस.एस. एवं बिज़नस प्लान योजना चलायी जा रही है। आर.डी.एस.एस. योजना के अंतर्गत वर्तमान में 17 हजार करोड़ रूपये से अधिक की लागत से कार्य कराये जा रहे हैं। साथ ही बिजनेस प्लान के तहत 05 हजार करोड़ रूपये और नगरों में विद्युत व्यवस्था के सुधार हेतु एक हजार करोड़ रूपये के कार्य कराये जा रहे हैं। इस प्रकार कुल 23 हजार करोड़ रूपये से अधिक की लागत से प्रदेश के जर्जर तार, खंभों को बदलने के साथ ही ट्रांसफार्मर बदलने व उच्चीकृत करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
विद्युत व्यवस्था सुधार के तहत प्रतिदिन लगभग 01 हजार ट्रांसफार्मर बदले गयें। पिछले कुछ महीनों में 4.60 लाख ट्रांसफार्मर बदले या उच्चीकृत किए गये। जिससे लो बोल्टेज की समस्या का समाधान हो रहा है। ऊर्जा मंत्री जिलों में हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का जायजा स्वयं ले रहे हैं। हाल ही में आजमगढ़, मऊ, सिद्धार्थनगर और सीतापुर में औचक निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से जानकारी के साथ ही जनता से भी बात कर उनकी समस्याओं और समाधान के बारे में जानकारी ली।
मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि पिछले महीनों में 41 हजार किलोमीटर लंबाई के जर्जर तार बदल कर नई बंच केबल लगाई गईं हैं। इसमें से लगभग 06 हजार कि.मी. अक्टूबर माह में ही लगाई गई। वहीं बांस-बल्ली वाले व जर्जर खंभे बदलने के कार्य में पिछले अक्टूबर माह में ही 90 हजार नये खंभे लगाये गये हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार विद्युत व्यवस्था की कमियों को दूर कर विद्युत तंत्र को सुदृढ़ कर रही है। प्रदेश में नये फीडर और उपकेन्द्र बनाये जा रहे हैं जिससे आने वाले समय में विद्युत की अनवरत आपूर्ति की जा सकेगी। उन्होंने त्योहारों के अवसर पर निर्वाध विद्युत आपूर्ति के साथ ही लोकल फाल्ट के दौरान तत्काल इसे ठीक करने के लिये भी विद्युतकर्मियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही बिजली की बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए जवाहरपुर और ओबरा में 660 मेगावाट की दो यूनिट (1320 मेगावाट) तैयार होकर ऊर्जाकृत हो गयी हैं. वहीँ ओबरा में एन टी पी सी के साथ 1600 मेगावाट की यूनिट डाली जा रही है।

सीएम

0

पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0

मुख्यमंत्री ने के0आई0ई0टी0 ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस, गाजियाबाद के
रजत जयन्ती समारोह में संस्थान के नये शैक्षणिक ब्लॉक का उद्घाटन किया

16 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की, उत्कृष्ट सेवा
देने वाले अध्यापकों तथा भूतपूर्व छात्रों को सम्मानित किया

हमारे पास दुनिया की सबसे अच्छी युवा शक्ति, सदैव देश व
समाज प्राथमिक होना चाहिए, नेशन फर्स्ट, फिर समाज,
फिर परिवार, उसके बाद स्वयं का स्थान : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरा देश विकास की नई ऊंचाईयों की ओर अग्रसर

प्रदेश में युवाओं, महिलाओं, अन्नदाता किसानों, श्रमिकों, उद्यमियों,
व्यवसायियों सहित समाज के प्रत्येक तबके के लिए अनेक कार्यक्रम चलाये गये

युवाओं को उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए केन्द्र व राज्य सरकार
विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मंच उपलब्ध करा रही

नये भारत का नया उत्तर प्रदेश हमें देखने को मिल रहा

तकनीक का मानव के कल्याण, समृद्धि तथा ईज़ ऑफ
लिविंग के लिए उपयोग किया जाना आज की आवश्यकता

25 वर्षां की शानदार यात्रा ने के0आई0ई0टी0 को
अन्य संस्थानों से अलग नई पहचान दिलाई

लखनऊ : 01 नवम्बर, 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि हमारे पास दुनिया की सबसे अच्छी युवा शक्ति है। हम कुछ भी करें, लेकिन हमारे सामने सदैव हमारा देश व समाज प्राथमिक होना चाहिए। नेशन फर्स्ट, फिर समाज, फिर परिवार, उसके बाद स्वयं का स्थान है। इस लक्ष्य के साथ कार्य करेंगे, तो प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप वर्ष 2047 में विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने से दुनिया की कोई भी ताकत हमें नहीं रोक पायेगी।
मुख्यमंत्री जी आज जनपद गाजियाबाद में के0आई0ई0टी0 ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित रजत जयन्ती समारोह में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने 16 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की। मुख्यमंत्री जी ने के0आई0ई0टी0 में उत्कृष्ट सेवा देने वाले अध्यापकों तथा भूतपूर्व छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने संस्थान के नये शैक्षणिक ब्लॉक का उद्घाटन कर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स और ड्रोन प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न उत्कृष्टता केन्द्रों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज से 25 वर्ष पूर्व के0आई0ई0टी0 ने अपनी यात्रा प्रारम्भ की। पहले दिन से ही संस्थान ने गुणवत्ता पर फोकस किया, जिसके परिणाम आज सभी के सामने हैं। 25 वर्षां की शानदार यात्रा ने के0आई0ई0टी0 को अन्य संस्थानों से अलग नई पहचान दिलाई है। यह दिखाता है कि जो समय के अनुरूप चलता है तथा समय से दो कदम आगे बढ़कर जिन लोगों ने स्वयं को तैयार किया है, वही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है और देश तथा समाज को कुछ दे सकता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि व्यवस्था में कैसे परिवर्तन लाया जा सकता है, यह हमनें वर्ष 2014 से देखा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश विकास की नई ऊंचाईयों की ओर अग्रसर हो रहा है। 140 करोड़ भारतीय अपने नेतृत्व के प्रति सम्मान तथा विश्वास व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं। जब हम समय से दो कदम आगे की सोचते हैं और उसके अनुरूप अपनी कार्ययोजना को प्रभावी बनाते हैं, तो परिणाम भी हमारे सामने आते हैं। वर्ष 2014 से पहले देश अविश्वास, अव्यवस्था, अराजकता तथा पहचान के संकट से गुजर रहा था।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत साढ़े छः वर्षां में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किये गये कार्यां से अब राज्य के नौजवान के सामने पहचान का संकट नहीं है। प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ ही, प्रधानमंत्री जी की डिजिटल मुहिम से प्रेरणा लेते हुए कार्यक्रम आगे बढ़ाये गये। परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश को निवेश के सबसे अच्छे गन्तव्य के रूप में स्थापित कर सके हैं। ईज़ ऑफ डुईंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश चौदहवें स्थान से पहले व दूसरे स्थान पर आने की लड़ाई लड़ सका। राज्य देश में आठवीं-दसवीं अर्थव्यवस्था से आज पहली-दूसरी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित होने की होड़ में खड़ा है। नये भारत का नया उत्तर प्रदेश हमें देखने को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज प्रदेश में रैपिड रेल, मेट्रो रेल, 12 लेन एक्सप्रेस-वे सहित अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर है। आज प्रदेश में इनलैण्ड वॉटर-वे प्रारम्भ हो चुका है। उत्तर प्रदेश व देश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की आधुनिक सुविधा तथा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की सुविधा है। लॉजिस्टिक्स आज की आवश्यकता है। इस दिशा में भी नये प्रयास प्रारम्भ हुए हैं। युवाओं के लिए रोजगार सृजन हेतु स्टार्टअप, स्टैण्डअप इण्डिया तथा डिजिटल इण्डिया के कार्यक्रम हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से युवा अपना स्टार्टअप स्थापित कर सकते हैं। सरकार ने युवाओं, महिलाओं, अन्नदाता किसानों, श्रमिकों, उद्यमियों, व्यवसायियों तथा समाज के प्रत्येक तबके के लिए अनेक कार्यक्रम चलाये हैं। देश में सभी को समान रूप से महत्व देते हुए आगे बढ़ाने के कार्य किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि फरवरी, 2023 में उत्तर प्रदेश में ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के आयोजन से ए0के0टी0यू0, आई0आई0एम0 तथा अन्य संस्थानों के छात्रों को जोड़ा गया था। इन्वेस्टर्स समिट के पीछे एक उद्देश्य है कि जो युवा डिग्री लेकर संस्थानों से निकलेंगे, उन्हें नौकरी के लिए भटकना न पड़े। उन्हें अपने ही जनपद, क्षेत्र तथा अपने लोगों के बीच नौकरी, रोजगार तथा स्टार्टअप स्थापित करने के लिए सरकार प्लेटफॉर्म प्रदान करने जा रही है। ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के माध्यम से 38 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनसे 01 करोड़ 10 लाख नौजवानों को नौकरी तथा रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री जी ने के0आई0ई0टी0 परिवार की सफलता के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि संस्थान ने भारत के लिए योग्य नागरिकों की एक टीम खड़ी करने का जज्बा दिखाया है। 25 वर्ष पूर्व मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा कम्प्यूटर साइंस के 03 डिग्री कोर्स के साथ प्रारम्भ हुए संस्थान में आज ए0के0टी0यू0 से एफिलिएटेड अनेक कोर्स संचालित हो रहे हैं। के0आई0ई0टी0 प्रदेश का पहला संस्थान होगा, जिसने स्पेस साइंस के नये पाठ्यक्रम के लिए स्वयं को तैयार किया है। संस्थान ने रोबोटिक साइंस तथा ड्रोन टेक्नोलॉजी के डिग्री कोर्स संचालित किये हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि के0आई0ई0टी0 जैसे संस्थान न्यू एज कोर्स के साथ आगे बढ़कर अपने युवाओं को तैयार कर रहे हैं। संस्थान ने स्पेस साइंस का पाठ्यक्रम प्रारम्भ किया है। इसी प्रकार ड्रोन टेक्नोलॉजी में अनेक सम्भावनाएं हैं। जीवन के हर एक क्षेत्र में, चाहे वह इन्फ्रास्ट्रक्चर हो अथवा पी0एम0 गति शक्ति मास्टर प्लान, आर्टीफिशियल इन्टेलीजेन्स बहुत मदद कर सकती है। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में टेक्नोलॉजी के बेहतर उपयोग के कार्य किये गये हैं। वर्ष 2019 के प्रयागराज कुम्भ के दौरान 24 करोड़ श्रद्धालु आये। यह सरकार के सामने एक चुनौती थी।
पहले कुम्भ का मतलब भगदड़, अव्यवस्था तथा गंदगी माना जाता था। हमारी सरकार ने भव्य, दिव्य, स्वच्छ, सुरक्षित तथा सुव्यवस्थित कुम्भ के आयोजन के लिए टेक्नोलॉजी का प्रभावी उपयोग किया। इसके लिए आर्टीफिशियल इन्टेलीजेन्स का सहारा लिया गया। कुम्भ के आयोजन के लिए आई0सी0सी0सी0 की स्थापना की गयी। कुम्भ में जो भी श्रद्धालु आये, वह प्रभावित होकर गये। यह बताता है कि तकनीक का उपयोग सामान्य नागरिक का जीवन परिवर्तित करने के लिए किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पहले खेतों में कीटनाशक के छिड़काव किसान स्वयं अपने हाथों से करते थे, इससे वे गम्भीर बीमारियों की चपेट में आते थे। आज ड्रोन के माध्यम से 10 मिनट में एक एकड़ की खेती में, एक समान रूप से, कीटनाशक का छिड़काव किया जा सकता है। इसी प्रकार ट्रैफिक मैनेजमेण्ट, सुरक्षा के लिए तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए टेक्नोलॉजी का बेहतरीन उपयोग हो रहा है। हमें यह याद रखना होगा कि टेक्नोलॉजी मानव द्वारा संचालित हो, मानव टेक्नोलॉजी से संचालित न हो। हम तकनीक के दास न बनें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि तकनीक का मानव के कल्याण, समृद्धि, खुशहाली तथा ईज़ ऑफ लिविंग के लिए उपयोग किया जाए। यह आज की आवश्यकता है। टेक्नोलॉजी को अपने तथा समाज के अनुरूप बनाने का प्रयास करें, उसका गुलाम न बनें। हमारी युवा प्रतिभा सम्पन्न तथा ऊर्जा से ओतप्रोत हैं। उनमें सब कुछ करने का सामर्थ्य है। हमारे ऋषि मुनियों ने कहा है कि ‘अयोग्यः पुरुषो नास्ति, योजकस्तत्र दुलर्भः‘, अर्थात कोई भी अयोग्य नहीं है। हमारे युवा देश व दुनिया में जहां कहीं भी गये हैं, वहां उन्होंने सफलता के झण्डे गाड़े हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द युवा शक्तिकरण योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 02 करोड़ युवाओं को तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाने के लिए टैबलेट व स्मार्टफोन देने का कार्य किया जा रहा है। इसके माध्यम से शासन की योजनाओं और पाठ्यक्रम की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। हमें दिन भर टैबलेट व स्मार्टफोन पर खर्च करने के बजाए मैन्युअली कार्य करने का अभ्यास करना चाहिए। यह आज की आवश्यकता है कि टेक्नोलॉजी हमारे द्वारा संचालित हो, हम उसके द्वारा संचालित न हों।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि के0आई0ई0टी0 ने एक योग्य योजक के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन किया है। जिन छात्रों को आज यहां बी0टेक, एम0टेक, बी0 फार्मा, एम0 फार्मा तथा एम0सी0ए0 की डिग्री मिली है, उनके मन में एक जज्बा है। उन्होंने बहुत अच्छा किया है। के0आई0ई0टी0 जैसे संस्थान से डिग्री लेकर वह अपने नये जीवन में प्रवेश कर रहे हैं। प्रदेश में बहुत सारी सम्भावनाएं हैं। फार्मा, डिफेन्स कॉरिडोर सहित अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदेश कार्य कर रहा है। युवाओं को उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए केन्द्र व राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मंच उपलब्ध करा रही है।
इस अवसर पर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी0के0 सिंह, प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेन्द्र कश्यप, विधायक श्री अतुल गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, ए0के0टी0यू0 के वाइस चांसलर प्रो0 जे0पी0 पाण्डेय, संकाय सदस्य, विद्यार्थी एवं स्टार्टअप उद्यमी उपस्थित थे।
——–

भारत जीता

0

भारतीय गेंदबाजों ने लगाई इंग्लैंड की लंका भारत की लगातार छठी जीत, वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 20 साल बाद हराया…
लखनऊ। भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए भारत और इंग्लैंड के बीच हुए विश्वकप मुकाबले में इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई इंग्लैंड की पूरी टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई 34.5 ओवरों में इंग्लैंड की टीम 129 रन बना कर पावेलियन लौट गयी भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 230 रनों का लक्ष्य रखा था टीम ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 20 साल बाद हराया है टीम आखिरी बार 2003 में डरबन के मैदान पर 82 रन से जीती थी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस हारकर बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन बनाए इंग्लैंड की टीम 34.5 ओवर में 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई इंग्लिश बैटर भारतीय गेंदबाजी के सामने लड़खड़ाते नजर आए मोहम्मद शमी ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके जबकि कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी ने 3 बैटर्स को पवेलियन भेजा 230 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी रही 4 ओवर में टीम ने 26 रन बना लिए थे मोहम्मद सिराज के 2 ओवर में तो 18 रन बन गए लेकिन 5वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने लगातार गेंदों पर डेविड मलान और जो रूट के विकेट लेकर भारत को ब्रेक-थ्रू दिलाया बुमराह के बाद अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी बॉलिंग करने आ गए उन्होंने ओवर में 3 रन दिए, अगला ओवर मेडन रहा स्पेल कंटीन्यू कर रहे शमी ने 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर बेन स्टोक्स को बोल्ड कर दिया 9वां ओवर में बुमराह ने फिर मेडन फेंका और 10वें ओवर की पहली गेंद पर शमी ने जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड कर दिया 4 ओवर में 26/0 से इंग्लैंड का स्कोर 10 ओवर में 40 रन पर 4 विकेट हो गया शमी और बुमराह ने दोनों ने 2-2 विकेट लिए बेयरस्टो ने 14 और मलान ने 16 रन बनाए, वहीं रूट और स्टोक्स तो खाता भी नहीं खोल सके इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में टीम इंडिया के फैंस विराट कोहली के वनडे करियर की 49वीं सेंचुरी की बाट जोह रहे थे अगर विराट ऐसा करते तो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जमाने के सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते शतक बनाना तो दूर विराट 1 रन भी नहीं बना सके वे 9 गेंद पर बिना खाता खोले यानि 0 के स्कोर पर आउट हो गए हालांकि इसके बावजूद उन्होंने सचिन के यूनीक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 513 मैचों की 569 पारियों में 34वीं बार जीरो पर आउट हुए हैं जबकि सचिन 664 मैचों की 782 पारी में 34 बार जीरो पर आउट हुए थे हालांकि ये दोनों ही सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी नहीं हैं यह रिकॉर्ड जहीर खान के नाम है जहीर 309 मैचों की 232 पारियों में 44 बार जीरो पर आउट हुए हैं। जहीर 43 बार भारत की ओर से खेलते हुए और 1 बार एशिया-11 की ओर से खेलते हुए जीरो पर आउट हुए हैं ईशांत शर्मा 199 मैचों की 173 पारियों में 40 बार जीरो पर आउट हुए हैं वहीं हरभजन सिंह 367 मैचों की 37 पारियों में जीरो पर आउट हुए। इन तीनों के बाद विराट और सचिन का नाम आता है भारतीय टीम के दिग्गज प्लेयर सुरेश रैना और मोहम्मद कैफ ने मैच शुरू होने से पहले वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में प्रेजेंट की मोहम्मद कैफ 2003 वर्ल्ड कप में रनर अप रही टीम का हिस्सा थे जबकि सुरेश रैना 2011 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा थे वर्ल्ड कप 2023 के पिछले मैचों में कई दिग्गज खिलाड़ी मैच से पहले ट्रॉफी प्रेजेंट करने के लिए आ चुके हैं। अहमदाबाद में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच में सचिन तेंदुलकर ने ट्रॉफी प्रेजेंट की थी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 हजार रन पूरे हो गए हैं रोहित ने 457वीं पारी में यह अचीवमेंट हासिल की है वे भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों में शामिल हो गए इस क्लब में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्राविड़ और सौरव गांगुली के नाम हैं साल था 1952 का, महीना यही अक्टूबर था गुलाबी ठंड पड़ रही थी देश के विभाजन के 5 साल हो चुके थे इसी साल पाकिस्तान की टीम को टेस्ट खेलने का दर्जा मिला था और पाकिस्तान की टीम पहली बार टेस्ट मैच खेलने के लिए भारत आई थी 5 मैचों की यह टेस्ट सीरीज थी शुरुआत दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम से हुई उस मुकाबले में भारत ने जीत हासिल की इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ में खेला गया गोमती के किनारे यूनिवर्सिटी से सटा हुआ जो ग्राउंड है, उसे ही क्रिकेट स्टेडियम के रूप में बदल दिया गया था 71 साल पहले वहीं पर क्रिकेट फैंस ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टेस्ट मैच का मजा लिया था पाकिस्तान ने इस टेस्ट मैच को एक पारी और 43 रन से जीता था पाकिस्तान को टेस्ट मैचों में पहली जीत लखनऊ में ही मिली थी हालांकि, भारत ने पांच मैचों की ये टेस्ट सीरीज 2- 1 से जीत ली थी भारतीय टीम के कप्तान लाला अमरनाथ थे, और उनकी टीम में पाली उमरीगर वीनू मांकड़ और हनीफ मोहम्मद जैसे खिलाड़ी थे।

मुख्तार! महंत की सरकार में माफिया हो रहे मुजरिम करार

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) योगी सरकार की अपराधियों के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस नीति और कोर्ट में प्रभावी पैरवी से एक बार फिर माफिया मुख्तार अंसारी को एक बड़ा झटका लगा। शुक्रवार को गाजीपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट से माफिया मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर के एक और मामले में दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही पांच लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इससे पहले भी एक अन्य गैंगस्टर के मामले में मुख्तार को दस साल की सजा सुनाई जा चुकी है। मालूम हो कि इससे पहले अवधेश राय की हत्या में भी माफिया मुख्तार अंसारी को सबसे बड़ी सजा उम्रकैद की सुनाई जा चुकी है। मुख्तार अंसारी को अब तक कुल छह मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है।

आपको बता दें कि 17 अक्टूबर को बहस पूरी हुई थी और 26 को फैसले में मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया गया। गाजीपुर के करंडा थाने में दर्ज केस में शुक्रवार को एमपी/एमएलए कोर्ट ने फैसला सुनाया। मुख्तार के अलावा सोनू यादव को भी सजा सुनाई गई है। उसे पांच साल के कठोर कारावास की सजा और दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। सुनवाई के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्तार को बांदा जेल से पेश किया गया। 2009 में करंडा क्षेत्र के सबुआ निवासी कपिलदेव सिंह की हत्या और मुहम्मदाबाद के अमीर हसन की हत्या के प्रयास के मामले को आधार बनाकर मुख्तार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। एमपी/एमएलए कोर्ट में गत 17 अक्तूबर को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई थी। गुरुवार को दोनों को दोषी करार दिया गया था।

अंतरराज्यीय गिरोह चलाने वाले मुख्तार अंसारी पर कुल 65 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं माफिया मुख्तार के 288 सदस्य/सहयोगियों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ अब तक 156 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। साथ ही माफिया से संबंधित 175 लाइसेन्सी शस्त्र धारकों के खिलाफ कार्यवाही की गयी है। इसके अलावा गैंग से संबंधित 5 माफिया/सहअपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारे गये। माफिया मुख्तार के गैंग से संबंधित 164 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगेस्टर अधिनियम तथा 6 अभियुक्तों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्यवाही करते हुए लगभग 605 करोड़ रुपये से अधिक की सम्पत्ति का जब्तीकरण/ध्वस्तीकरण कराया गया है। अभियुक्त के 215 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के अवैध व्यवसाय (ठेका/टेण्डर/फर्म) भी बन्द कराये गये हैं।

उधर तत्कालीन विधायक कृष्णानंद राय के भतीजे आनंद राय ने कहा कि मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को पिछले एक साल में जितने भी मामलों में सजा सुनाई गई है, इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। योगी सरकार के कार्यकाल में ऐसे जघन्य अपराधियों का हश्र ऐसे ही होना चाहिये।

लघु उद्योग मंत्री

0

पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश

मंत्री श्री राकेश सचान ने बुनकर बहबूदी फंड की बैठक की

प्रदेश के हथकरघा बुनकरों के कल्याणार्थ विभिन्न प्रस्ताव एवं धनराशि वितरण की स्वीकृति प्रदान की

बुनकर परिवार की पुत्री के विवाह में अनुदान प्रदान करने पर भी स्वीकृति

लखनऊ: 26 अक्टूबर 2023

उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्र उद्योग मंत्री श्री राकेश सचान की अध्यक्षता में आज यहाँ कैसरबाग स्थित निर्यात भवन में बुनकर बहबूदी फंड की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के हथकरघा बुनकरों के कल्याणार्थ प्रस्ताव एवं धनराशि वितरण की स्वीकृति प्रदान की गई।
सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्र उद्योग मंत्री द्वारा हथकरघा बुनकरों को सोलर लालटेन हेतु डीबीटी के माध्यम से धनराशी प्रदान करने, हथकरघा विभाग की योजनाओं का बुनकर बाहुल्य क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने, बुनकर शिविर का आयोजन करने, कानपुर/लखनऊ में बुनकरों हेतु आयोजित होने वाली नेशनल हैंडलूम एक्सपो हेतु ज़मीन प्राप्त करने हेतु धनराशि उपलब्ध कराने तथा प्रवर्तन मशीनरी योजना हेतु दो गाड़ी क्रय करने में कम पड़ने वाले धनराशि बुनकर बहबूदी फंड से आवंटित करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की। बैठक में इसके अतिरिक्त बुनकर परिवार की पुत्री के विवाह में अनुदान प्रदान करने पर भी स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री अमित मोहन प्रसाद, आयुक्त एवं निदेशक श्री राजेश कुमार, संयुक्त आयुक्त श्री के.पी. वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।