CM योगी ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित प्रदेशवासियों को बधाई दी, जानिये यूपी से किसको क्या मिला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की धरती पर जन्म लेने वाली विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाने की घोषणा से उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय एवं  अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवभूषित हुआ है। 

0
587

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM) योगी आदित्यनाथ ने पद्म सम्मानों से अलंकृत होने वाली हस्तियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती पर जन्म लेने वाली विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाने की घोषणा से उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय एवं  अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवभूषित हुआ है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। पद्म विभूषण देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। उन्हें लोकसेवा श्रेणी में पद्म विभूषण प्रदान किया जायेगा।

देश के तृतीय सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से उत्तर प्रदेश के कई असाधारण महानुभावों को सम्मानित करने की घोषणा की गई है। राधाचरण गुप्ता को साहित्य और शिक्षा, दिलशाद हुसैन को कला, अरविंद कुमार को साइंस और इंजीनियरिंग, उमा शंकर पांडेय को सामाजिक कार्य, मनोरंजन साहू को मेडिसिन, विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को साहित्य और शिक्षा तथा ऋत्विक सान्याल को कला की श्रेणी में पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

LEAVE A REPLY