National Voter’s Day : सूचना निदेशालय में दिलाई गयी मतदाता शपथ

उप निदेशक श्री हरिशंकर त्रिपाठी, श्री प्रभात शुक्ला, फिल्म निर्माण अधिकारी श्री संजय अस्थाना, सहायक निदेशक श्री गोकुल दुबे, श्री सतीश चन्द्र भारती, फिल्म अधिकारी श्री संजीव कुमार मुखर्जी सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

0
335

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय में बुधवार को सूचना निदेशक (Director Information)  शिशिर के निर्देशन में पं0 दीनदयाल उपाध्याय परिसर के सभागार में  अपर निदेशक सूचना  अंशुमान राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में  एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अपर निदेशक ने सभी कार्मिकों को मतदाता शपथ दिलायी।

अपर निदेशक श्री त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मतदान हम सबका परम कर्तव्य है। भारतीय लोकतंत्र को सशक्त एवं मजबूत बनाये रखने के लिए हमें किसी भय या प्रलोभन से मुक्त होकर मतदान अवश्य करना चाहिए, साथ ही अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित भी करना चाहिए।

इस अवसर पर में उप निदेशक श्री हरिशंकर त्रिपाठी, श्री प्रभात शुक्ला, फिल्म निर्माण अधिकारी श्री संजय अस्थाना, सहायक निदेशक श्री गोकुल दुबे, श्री सतीश चन्द्र भारती, फिल्म अधिकारी श्री संजीव कुमार मुखर्जी सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here