ODOP

0
165

आज विभिन्न जनपदों के ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ व परंपरागत कला/क्राफ्ट्स को राजभवन में डिस्प्ले करने हेतु तैयार प्रस्तुतीकरण की समीक्षा की।
कहा कि उत्तर प्रदेश अपनी परंपरागत कलाओं के लिए जाना जाता है। प्रदेश के सभी जनपदों के ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ के तहत उत्पाद सामग्रियों तथा परंपरागत कला व क्राफ्ट को प्रोत्साहित किए जाने हेतु राजभवन के विभिन्न कक्षों में इनका प्रदर्शन किया जाना चाहिए। राजभवन में संग्रहालय हेतु भी इन उत्पादों को प्रदर्शित करने के निर्देश दिये।


कहा कि विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन बेहतर तरीके से हो। परंपरागत क्राफ्ट/कला निर्माण के वीडियो भी बनाए जाएं और प्रदर्शन में उसे भी दर्शाया जाए। उन्होंने कहा कि लकड़ी, पत्थर, टेक्सटाइल, लेदर से संबंधित विभिन्न परंपरागत उत्पाद सामग्रियों का प्रदर्शन किया जाए।
ज्ञातव्य है कि राजभवन में आने वाले अतिथिगण व विजिटर्स हेतु उत्तर प्रदेश के विभिन्न परंपरागत कला/क्राफ्ट्स सामग्री व ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ के अन्तर्गत शामिल उत्पादों का राजभवन में विभिन्न कक्षों में डिस्पले किया जायेगा, जिससे आगन्तुक उत्तर प्रदेश की प्राचीन व समृद्ध कला से अवगत हो पायेंगे। इस क्रम में विभिन्न उत्पादों के बेहतर प्रस्तुतीकरण हेतु संबंधित उत्पाद पर फोकस करने हेतु प्रकाश व्यवस्था की भी चर्चा की गयी।

LEAVE A REPLY